Dharm

नवभारत के निर्माण में महत्वपूर्ण कदम है राम मंदिर निर्माण-प्रेमचंद्र अग्रवाल

विक्की सैनी

राम मन्दिर निर्माण देश के लिए ऐतिहासिक क्षण – श्रीमहंत विनोद गिरी

हरिद्वार 5 अगस्त। राममंदिर भूमि पूजन को लेकर बाबा अमीर गिरी घाट पर श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज के संयोजन में आयोजित संत समागम के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास का अवसर लंबे संघर्षों के बाद आया है। उन्होंने संत समाज के साथ इस अवसर पर मां गंगा का दुग्ध अभिषेक भी किया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक घटना नव भारत के निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम है। अयोध्या में भगवान रामचंद्र के मंदिर का शिलान्यास सुखद क्षण है। संपूर्ण भारतवर्ष के कारसेवकों ने मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था। जो आज पूरा हुआ है। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए संपूर्ण देश के साथ-साथ उत्तराखंड के कोने-कोने से लोगों ने कारसेवा के रूप में प्रतिभाग कर आंदोलन को गति दी थी। परिणाम स्वरूप सर्वोच्च न्यायालय के निर्माण के बाद ऐतिहासिक राम मंदिर का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त भारत का संत समाज हर्षोल्लास से सराबोर है और ऐतिहासिक क्षण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। अब रामराज्य स्थापित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राम राज्य की कल्पना के अनुरूप सभी सुख सुविधाएं प्राप्त हो। इस अवसर पर महंत स्वामी ललितानंद गिरी, महंत साधनानंद, महंत महत कमल दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक शरद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क प्रमुख अमित, अनिल मिश्रा, शिव दास महाराज, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जखमोला, मनोज शर्मा, सुरेंद्र दयाल, धर्मेंद्र, वंश, मुकेश गौनियाल, शिवानी, रेखा रयाल, विनय थापा, मधुर शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में साधु संत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *