Dharm

पूरे विश्व के आदर्श हैं मर्यादा पुरूषोत्म श्रीराम-श्रीमहंत रघुमुनि

विक्की सैनी

हरिद्वार, 5 अगस्त। रामधाम गंगेश्वर धाम में संत महापुरूषों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर राममंदिर भूमि पूजन होने पर खुशी मनाई। इस दौरान सभी ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम पूरे विश्व के आदर्श एवं पूज्यनीय हैं। भारत की करीब 25 पीढ़ियां आई। जिन्होंन राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर देश के संघर्ष को देखा है। अब जाकर वह पुण्य समय आया है। जब राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। रामधाम गंगेश्वर धाम के परमाध्यक्ष स्वामी आनन्द भास्कर महाराज ने कहा कि यह केवल ऐतिहासिक नहीं बल्कि एक भावनात्मक क्षण है। क्योंकि 500 वर्षो के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। यह क्षण एक नए भारत की नींव होगा। स्वामी वेदानन्द व स्वामी दिव्यानन्द महाराज ने कहा कि भारतीय इतिहास का यह दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास हो रहा है। जिससे संपूर्ण देश स्वयं का गौरवान्वित महसूस कर रहा है। म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि जन जन के आराध्य प्रभु श्रीराम संपूर्ण विश्व के वंदनीय हैं। यह क्षण अयोध्यावासियों के लिए ही नहीं संपूर्ण देश के लिए गौरवशाली है। सभी को मंदिर निर्माण में बढ़चढ़ कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। जिससे मंदिर का निर्माण आलौकिक व भव्य हो सके। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्रमुनि, महंत निर्मलदास, महंत कमलदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेशदास, म.म.सुरेंद्रमुनि, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी शिवानन्द, महंत निरंजन दास, मंहत श्यामदास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *