Haridwar

जनता को बरगलाने का काम कर रहे मदन कौशिक- सतपाल ब्रह्मचारी

विक्की सैनी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया शहरी विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार, 18 अगस्त। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में नए भवन बनाए जाने व हरिद्वार में फैल रही अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में टाउन हाल के समीप शहरी विकास मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नगर निगम कार्यालयों के भवन जर्जर हो चुके हैं। कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी विकास मंत्री नए भवन निर्माण की घोषणा तो कर चुके हैं। लेकिन आज तक नया भवन नहीं बन पाया है। मात्र जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है। झूठे वादे कर सत्ता में आसीन सरकार के जनप्रतिनिधि जनता के हितों में अपना योगदान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा शहर निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ चुका है। आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। निर्माण कार्य एक साथ किए जाने से शहर की बद से बदतर हालत हो चुकी है। विरोध में आवाज उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकद्मे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। मेयर अनिता शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोग भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकद्मों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री ने स्वयं नगर निगम का नया भवन बनाने की घोषणा की थी। लेकिन आज तक निगम को नहीं भवन नहीं मिल पाया। निगम अधिकारी व कर्मचारी जर्जर भवन में बैठकर कार्य संचालित कर रहे हैं। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पाण्डे व युवा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास मंत्री द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को टार्च की रोशनी में भी ढंूढने का प्रयास किया। लेकिन विकास कहीं दिखाई नहीं दिया। शहरी विकास मंत्री विकास के दावे कर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जनता सच जानती है। प्रदर्शन करने वालों में नितिन यादव, सुमित भाटिया, हरद्वारी लाल, सुनील कड़च्छ, विशाल राठौर, वसीम सलमानी, चंद्रपाल, बलराम गिरी कड़क, रवि भूषण, संतोष चैहान, गुलबहार खान आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *