हरिद्वार, 13 जुलाई। जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज ने कनखल स्थित हरिहर आश्रम में गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार सूर्य के ताप से तप्त भूमि को वर्षा से शीतलता एवं फसल पैदा करने की शक्ति मिलती है। उसी प्रकार गुरु के सानिध्य में साधकों को ज्ञान, शान्ति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है। गुरू ही शिष्य के जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश करते हैं। स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज ने कहा कि अंधकार को प्रकाश में बदलने की शक्ति रखने वाले गुरू को सभी धर्मों में सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जो शिष्य गुरू की आज्ञा का पालन करते हुए सद्मार्ग पर चलते हैं। गुरू कृपा से उनका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि गुरू पूर्णिमा गुरू के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। गुरू के प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रदर्शित करने के साथ शिष्यों को गुरू द्वारा दी गयी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाज के निर्बल वर्ग की सेवा का संकल्प भी लेना चाहिए।
Related Articles
संतों व पुलिस के बीच समन्वय बनाने में सीओ अखाड़ा प्रबोध घिल्डियाल ने निभायी सेतू की भूमिका
हरिद्वार, 1 मई। श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ इसलिए ऐतिहासिक बन गया है कि पहली बार सभी 13 अखाड़ों ने विधिवत गंगा पूजन के साथ शाही स्नान किया। कोविड के कारण असमंजस की स्थिति के बीच प्रशासन द्वारा अधूरी तैयारियो से जहां संत लगातार नाराज थे। […]
आद्य गुरू शंकराचार्य के उपदेशों को आमजन तक पहुंचाए संत समाज-शंकर भारती महास्वामी
हरिद्वार, 6 अप्रैल। कर्नाटक की सांस्कृतिक नगरी मैसूर मंडल के कृष्णराज नगर स्थित वेदांत भारती संस्था द्वारा आयोजित दो दिवसीय संत समागम को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक श्री श्री शंकर भारती महास्वामी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाने के लिए सभी संतों को एक मंच पर आना होगा। निरंजन पीठाधीश्वर […]
अमोघ फल प्रदान करती है भगवान शिव की आराधना-जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज
हरिद्वार, 12 अगस्त। नरसिंह धाम के परमाध्यक्ष जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि सदाशिव महादेव की अराधना सदैव कल्याणकारी होती है। मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले भगवान शिव की आराधना अमोघ फल प्रदान करती है। भगवान शिव के निमित्त आयोजित किए जा रहे विशेष अनुष्ठान के […]