Dharm

विश्नोई आश्रम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरू पूर्णिमा पर्व

गुरू कृपा से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है-महामण्डलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद

हरिद्वार, 13 जुलाई। भीमगोड़ा स्थित विश्नोई आश्रम में आश्रम के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में गुरू पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापारी नेता व समाजसेवी धर्मेन्द्र विश्नोई, राजन विश्नोई, अमित पहलवान, शुभम विश्नोई, प्रदीप विश्नोई, अभिषेक विश्नोई, संजीव काकड़, पंकज एडवोकेट आदि सहित देश भर से आए श्रद्धालु भक्तों ने महामण्डलेश्वर स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का पूजन कर आशीर्वाद लिया। भक्तों को आशीर्वचन देते हुए स्वामी राजेंद्रनानंद महाराज ने कहा कि शास्त्रों में गुरू को ईश्वर के समकक्ष बताया गया है। सद्गुरु की कृपा से ईश्वर का साक्षात्कार भी संभव है। गुरु की कृपा के अभाव में कुछ भी संभव नहीं है। गुरू के प्रति श्रद्धा व विश्वास का भाव रखने वाले शिष्य का सदैव कल्याण होता है। गुरू कृपा से उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। व्यापारी नेता व समाजसेवी धर्मेन्द्र विश्नोई ने कहा कि गुरू पूर्णिमा पर्व गुरू के प्रति आस्था व विश्वास रखने का संदेश देता है। सभी को गुरू के बताए मार्ग पर चलते हुए देश व समाज की सेवा में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी प्रणवानंद, आचार्य सत्यदेवनन्द, योगाचार्य स्वामी विश्वात्मानंद, अमृतानंद, जगदेवानन्द, अखिलेश मुनि ने भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *