Dharm

सुख समृद्धि प्रदान करती है मां चण्डी देवी-महंत रोहित गिरी

हरिद्वार, 15 अप्रैल। चंडी चैदस के अवसर पर नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और मां की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि चंडी चैदस पर मां चंडी देवी की विशेष कृपा भक्तों पर बरसती है। मां चंडी देवी अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण कर सुख समृद्धि प्रदान करती है। जो श्रद्धालु भक्त मां की आराधना करता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में पूरे विश्व के श्रद्धालु भक्त अपने मन में जो भी मुराद लेकर आते हैं। मां चंडी देवी अपने प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का संरक्षण कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है। मां के प्रति समर्पण और श्रद्धा भक्तों का बेड़ा पार लगाती है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी करुणा की मूर्ति हंै। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को मां के दर्शन अवश्य करने चाहिए । जो श्रद्धालु भक्त अपने परिवार के साथ मां के दर्शन को आते हैं। उनके घरों में सदैव ही लक्ष्मी का वास होता है और पूरे परिवार पर मां की कृपा बनी रहती है। ऐसा करने से बच्चों में भी धर्म और संस्कृति के प्रति संस्कार जागृत होते हैं और प्रत्येक व्यक्ति मां की कृपा का पात्र बन जाता है। इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकसाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित नवल कस्टबाल, पंडित अमित बेलवाल, संजय कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर, मोगली, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *