हरिद्वार, 20 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीमद्भागवत ज्ञान भक्ति और शांति का एक महान ग्रंथ है। जिससे सोया हुआ ज्ञान और वैराग्य जागृत हो जाता है और व्यक्ति के सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बढ़कर कोई और पुराण नहीं है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का महत्व समझाते हुए राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से प्रभु श्री हरि भक्तों के हृदय में आ बसते हैं। कथा को सुनने से भक्तों के अंदर भगवान श्रीकृष्ण के प्रति एक अटूट विश्वास जागृत होता है और कथा की सार्थकता तब ही सिद्ध होती है। जब इसे हम अपने जीवन में व्यवहारिक रूप से धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय मंगलमय बनाकर अपना आत्म कल्याण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से संशय दूर होता है। शांति और मुक्ति प्राप्त होती है। इसलिए सद्गुरु की पहचान कर उनका अनुकरण एवं निरंतर हरि स्मरण भागवत कथा श्रवण करने की आवश्यकता है। राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का अलौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। कलयुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। क्योंकि भगवान की विभिन्न कथाओं का सार श्रीमद्भागवत मोक्षदायिनी है। सभी भक्तों को अपने बच्चों को संस्कारवान बनाकर कथा सुनने के लिए प्रेरित करना चाहिए। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलयुग में भागवत साक्षात श्री हरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण करने मात्र से करोड़ों पुण्य का फल प्राप्त हो जाता है और दुर्लभ मानव को ही इस कथा के श्रवण का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। इस अवसर पर राधेश्याम शर्मा, आरके पाण्डेय, सतीश पाराशर, आत्माराम पाठक, इन्जीनियर निरंजन सिंह, दिलीप सिंह भदौरिया, हरिमोहन शर्मा गुरु, राम लखन शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, आचार्य संतराम भट्ट, जगद्गुरु आनंदेश्वर महाराज, रामकुमार शर्मा, प्रदीप सिंह, रविन्द्र भट्ट, दिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
महामण्डलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज बने हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी
हिंदू हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है हिंदू रक्षा सेना-म.म.स्वामी प्रबोधानंद गिरीहरिद्वार, 30 सितंबर। हिंदू रक्षा सेना की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम ट्रस्ट में किया गया। जिसमें हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व […]
स्वामी राजराजेश्वर महाराज बने वल्र्ड बुक रेकार्ड के पीस अम्बेसडर
धर्म के प्रचार प्रसार में संतों ने निभायी सदैव अग्रणी भूमिका-निरंजन स्वामी हरिद्वार, 30 मई। पुरूषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने बताया कि स्वामी राजराजेश्वर महाराज को वल्र्ड बुक रेकार्ड का पीस एम्बेडकर नियुक्त किया गया है। इसके लिए वल्र्ड बुक रेकार्ड का आभार व्यक्त करते हुए निरंजन स्वामी महाराज ने कहा […]
जीवन जीने की कला सिखाते हैं गुरू-स्वामी ऋषिश्वरानन्द
हरिद्वार, 13 जुलाई। श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि जीवन का पथ जहां से शुरू होता है। उस पथ को दिखाने वाला गुरु ही होता है। गुरु हमें नई राह दिखा कर जीवन के संशय को मिटाते हैं और जीवन जीने की कला सिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा पर्व पर […]