Business

गढ़वाल आईजी करण सिंह नगन्याल ने किया पशुपतिनाथ ट्रेवल्स के कार्यालय का उद्घाटन

हरिद्वार। देवपुरा चौक पर श्री पशुपतिनाथ ट्रेवल्स के कार्यालय का उद्घाटन गढ़वाल आईजी करण सिंह नग्नयाल, महंत निर्मल दास महाराज एवं डॉक्टर पदम प्रसाद सुवेदी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इस दौरान गढ़वाल आईजी करण सिंह नग्नयाल ने कहा कि हरिद्वार उत्तराखंड के पर्यटन का केंद्र बिंदु है। चारधाम यात्रा सहित भारत नेपाल मैत्री बस सेवा के माध्यम से दोनों देशों के संबंधों को मजबूती प्राप्त हो रही है। नेपाल भारत का पड़ोसी मित्र देश है। वहां की सभ्यता में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। नेपाल के लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड में निवास करते हैं। मैत्री बस सेवा के द्वारा उनको यात्रा की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि पर्यटन के विकास को गति प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा प्रारंभ की गई भारत नेपाल मैत्री बस सेवा एक अच्छी शुरुआत है। बस यात्रा सेवा दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। पशुपतिनाथ ट्रेवल्स के माध्यम से अयोध्या धाम स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए यात्रियों को सुगम और व्यवस्थित रूप से यात्रा मुहैया कराई जाएगी। डॉ पदम प्रसाद सुवेदी ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था अधिकांश रूप से पर्यटन पर निर्भर है। ऐसे में ट्रेवल्स कारोबार के माध्यम से श्रद्धालु यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में बेहतर सुविधाएं प्राप्त होती है। पशुपतिनाथ ट्रेवल्स यात्री श्रद्धालुओं के लिए देश ब्राह्मण का एक बेहतर विकल्प है इस अवसर पर विशाल थापा, विपराल थापा, चेतन वीर, प्रभाकर थापा, ताराचंद रेउले, नारायण रेउले उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *