Dharm

महंत रघुमुनि महाराज ने अवधूत मंडल आश्रम पहुंच किए हनुमान मंदिर के दर्शन


हनुमान जी के ताप से संपूर्ण जगत में उजियारा है- महंत रघुमुनि 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रघुमुनि महाराज ने अवधूत मंडल आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव से भेंट वार्ता की। आश्रम स्थित मंदिर में श्री हनुमान जी महाराज के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंहत रघुमुनि महाराज ने कहा कि हनुमान जी के ताप से संपूर्ण जगत में उजियारा है। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान कर अवधूत मंडल आश्रम के सेवा प्रकल्पों का लगातार विस्तार कर रहे हैं। संतों का परमार्थ कार्य समाज को सेवा की प्रेरणा देता है। महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय सभ्यता के प्रचार प्रसार में अवधूत मंडल आश्रम का सहयोग अनुकरणीय है। सनातन धर्म को सर्वोच्च शिखर पर लाने का यही सबसे उपयुक्त समय है। संत समाज अपने तप और विद्वत्ता के माध्यम से विश्व भर में भारत की गौरवशाली परंपराओं को विस्तारित कर रहा है। अनादि काल से यही परंपरा भारत को एकता के सूत्र में पिरोए हुए हैं। अवधूत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि अखाड़े, आश्रम, मठ, मंदिर भारतीय परंपरा की रीढ़ है। प्रभु श्रीराम के सेवक श्री हनुमान जी महाराज जगत कल्याणकारी है। उनकी भक्ति और समर्पण का अनुसरण कर लेने वाले व्यक्ति का जीवन भव सागर से पार हो जाता है।इस दौरान स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत शिवम् महाराज, महंत अनंतानंद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *