हरिद्वार, 8 अक्तूबर। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है। घटना में शामिल केंद्रीय गृह राज्य के मंत्री को पुत्र को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए तथा मंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए। किसानों का उत्पीड़न करने वाली सरकार का पतन निश्चित है। हरिद्वार आए ऋषिपाल अंबावता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर चार किसानों की हत्या कर दी गयी। लेकिन घटना में शामिल मंत्री पुत्र को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया। जिससे सरकार की संवदेनहीनता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि केवल मुआवजा देकर किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। मंत्री पुत्र की गिरफ्तारी व मंत्री की बर्खास्तगी किसानों की दो प्रमुख मांगों को भी पूरा किया जाना चाहिए। पूरे देश के किसान कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। लेकिन संवेदनहीन भाजपा सरकार कुछ सुनने को तैयार नहीं है। किसानों की मांगे पूरी करने के बजाए उन्हें गाड़ियों से कुचला जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री किसानों के खिलाफ लाठियां उठाने की बात करते हैं। विपक्ष को किसानों के हित में आवाज उठाने से रोका जा रहा है। किसानों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को बिना किसी कारण हिरासत में रखा गया। सरकार के इस रवैये को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी राज्यों में किसान भाजपा का विरोध कर सत्ता से हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाकियू अंबावता की उत्तराखण्ड इकाई का पुर्नगठन कर संगठन को चुस्त दुरूस्त बनाया जा रहा है। शनिवार को प्रदेश व जिला इकाईयों के नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामपाल, रोबिन पंवार, निसार अहमद, सुनीता नोटियाल, रश्मि चैधरी, मीरा धीमान, सपना चैधरी, सुभाष नंबरदार, रमन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राव इरशाद, परविन्दर सिंह, दिनेश वालिया, फरमान त्यागी आदि भी मौजूद रहे।
Related Articles
अपने वजूद को जिंदा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजनीति करें : प्रेमचंद अग्रवाल
-निकाय चुनाव के लिए निडरता के साथ कमर कस ले वैश्य समाज : अशोक बुवानीवाला-प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हुए अहम फैसले तो वहीं कवि सम्मेलन ने भी श्रोताओं को गुदगुदायाहरिद्वार। सामाजिक वजूद होने के लिए जरूरी है आपका राजनीतिक वजूद का होना। बिना राजनीतिक के ना आप अपना, ना समाज का, ना व्यापार का […]
श्रवण शंखधर बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव
हरिद्वार, 11 नवम्बर। युवा समाजवादी नेता श्रवण शंखधर को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विभिन्न राज्यों में सचिवों की नियुक्ति करते हुए उत्तराखण्ड से युवा सपा नेता श्रवण शंखधर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा […]
हर घर तिरंगा योजना से युवाओं में देश प्रेम की भावना जागृत होगी- श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 14 अगस्त। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव अभियान के तहत लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में तिरंगा फहराया। इस दौरान अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि […]