हरिद्वार। पूर्वांचल उत्थान संस्था एवं नव दुर्गा युवा समिति 2021 के संयुक्त तत्वाधान में ओम एनक्लेव, राजा बिस्कुट के निकट में पूर्वांचल समाज के लोगों द्वारा शारदीय नवरात्र पूजा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक दिलीप कुमार झा ने बताया कि लगातार तीसरे साल ओम एनक्लेव, नेहरू एनक्लेव सहित आसपास के सभी कालोनियों के लोग मिलकर दुर्गा पूजा का आयोजन करते चले आ रहे हैं। पूर्वांचल में दुर्गा पूजा का विशेष महत्व है। इसमें शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा का विशेष आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में तीर्थ नगरी हरिद्वार में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों ने मिलकर दुर्गा पूजा की शुरुआत की है। जिसमें मां भगवती की प्रतिमा स्थापित कर पूरे 9 दिन तक पूजा-अर्चना की जाती है एवं दसवे दिन मां भगवती की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। उन्होंने कहा प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आकर मां भगवती की पूजा आराधना करते हैं और मनोकामना को पूरा करने का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे एवं शाम को 7:30 बजे मां भगवती की पूजा आराधना के साथ विशेष आरती की जाती है। पूजा के दौरान भगवती का जागरण एवं समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
Related Articles
बाबा रामदेव के समर्थन मे उतरी अखाड़ा परिषद कहा संतो का जीवन राष्ट्रहित मे समर्पित।
विक्की सैनी, हरिद्वार। कोराना की दवा कोरोनिल लांच करने के बाद से ही विवादों में घिरे पतंजलि योग पीठ के संस्थापक और योगगुरु बाबा रामदेव के समर्थन में अब अखाड़ा परिषद उतर आया है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने बाबा राम देव के आयुर्वेद पर किए गए शोध को सही […]
गुरू कृपा से ही प्राप्त होता है सदाचार, कौशल, ज्ञान और बुद्धिमत्ता-सतपाल ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 13 जुलाई। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन में गुरु की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिष्य अपने गुरु के बताए पथ पर ही आगे बढ़ता है। शिष्य के जीवन में सदाचार, कौशल, ज्ञान और बुद्धिमत्ता का विकास गुरु की कृपा से ही संभव होता है। इसलिए शिष्य को […]
भगवान श्रीकृष्ण की मधुरवाणी है श्रीमद्भावगत कथा-राजगुरू स्वामी संतोषानंद
हरिद्वार, 19 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण की मधुर वाणी ही श्रीमद्भागवत है। जो कलयुग में साक्षात मुक्ति का साधन है। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर लेता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। भारत माता पुरम स्थित एकादश रुद्र पीठ आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत […]