Haridwar Uncategorized

निरंतर जारी है जय श्रीराम संस्था का सेवा अभियान

विक्की सैनी

गरीबों की सेवा को सदैव तत्पर है संस्था-आशीष शर्मा

हरिद्वार, 7 अगस्त। मार्च में किए गए लाॅकडाउन के बाद से ही जरूरतमंदों की सेवा में जुटी जय श्रीराम संस्था का अभियान निरंतर जारी है। संस्था के अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहरी व ग्रामीण इलाकों में लोगों को मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को संस्था की ओर से सिडकुल के रावली महदूद, ब्रह्मपुरी, सलेमपुर में गरीब जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटे गए। संस्था अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि सभी क्षेत्रों में भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। लेकिन भोजन पकाने का इंतजाम है, उन्हें राशन किट दी जा रही है। अब तक दो हजार से अधिक राशन किट का वितरण किया जा चुका है। कुछ परिवारों को राशन के साथ सब्जी भी उपलब्ध करायी गयी। आशीष शर्मा ने कहा कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा करना संस्था का उद्देश्य है। गरीब परिवारों की न्याओं का विवाह संस्कार भी कराया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों कालोनियों में निम्न स्तर का जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को मदद पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है। महामंत्री अनुराग गुप्ता ने बताया कि लाॅकडाउन होने के बाद से ही संस्था की ओर से सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। सेवा कार्यो में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए प्रशासन की ओर से संस्था को सम्मानित भी किया गया है। कोषाध्यक्ष राजीव नंदा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। शारीरिक दूरी, माॅस्क लगाना, हाथों को बार बार धोना जैसे नियमों का पालन कर इस रोग से बचाव किया जा सकता है। सुमित शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से भोजन वितरण के साथ अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक पांच हजार माॅस्क व दो हजार शीशी सेनेटाइजर भी वितरित की गयी हैं। इस दौरान नितिश शर्मा, राॅकी शर्मा, राजू कश्यप, नितिन, सन्नी, शिवम पाठक, प्रशांत गुप्ता, शुभम नैय्यर, राकेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *