Sports

कलारी पट्टू मार्शल आर्ट में कांस्य पदक जीतने वाले संदीप माणिकपुरी को आचार्य बालकृष्ण ने दी बधाई

युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य-आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार, 1 सितंबर। पतंजलि विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के समन्वयक संदीप माणिकपुरी को कलारी पट्टू मार्शल आर्ट कंपटीशन में कांस्य पदक जीतने पर पतंजलि विश्वविद्यद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने संदीप माणिकपुरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मार्शल आर्ट बालक बालिकाओं के लिए बेहतर सुरक्षा का उपाय है। इस खेल के प्रति जनचेतना अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ी देश दुनिया में देश का नाम शीर्ष स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में शरीर को बीमारियों से मुक्त रखने का सबसे अच्छा माध्यम खेल है। खिलाड़ियों की दिनचर्या शरीर को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने के लिए अभ्यास जरूरी है। पंतजलि विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के माध्यम से राज्य एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का अभियान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *