Sports

लोहड़ी पर्व एकता व भाईचारे का संदेश समाज को देता है।- मृदुल कौशिक

विक्की सैनी

व्यापारियों ने धूमधाम से मनायी लोहड़ी
हरिद्वार, 13 जनवरी। चंद्राचार्य चैक व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई। पूजा अर्चना कर लोहड़ी जलाने के बाद व्यापारियों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों द्वारा प्रतिवर्ष लोहड़ी महोत्सव उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व एकता व भाईचारे का संदेश समाज को देता है। पर्व हमेशा ही भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं। व्यापारी कोरोना काल में आर्थिक मंदी का सामना भी कर रहे हैं। इसके बावजूद भी लोहड़ी महोत्सव में व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक दूसरे को लोहड़ी महोत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोहड़ी पूजन के साथ कोरोना मुक्ति की कामना भी की गयी। व्यापारियों ने एक दूसरे को मूंगफली, रेवड़ी, गजक, पाॅपकाॅर्न आदि भी वितरित किए। इस अवसर पर सुनील गुलाटी, अनूप सिंह सिद्धू, नितिन शर्मा, पंकज सैनी, सुधीर गुप्ता, सचिन गुप्ता, दीपक अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, सुरेंद अग्रवाल, संजीव शर्मा, सतनाम भाटिया, पीयूष, योगेश वाधवा, सिद्धेश्वर चैहान, प्रियव्रत गुप्ता, काका सरदार, हेमंत, धर्मेन्द्र मिंगलानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *