Dharm

ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महान संत थे -श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार, 1 सितंबर। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, महंत केशव पुरी, महंत दिनेश गिरी महाराज ने ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान संत बताया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज बहुत ही मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। महंत अंबिकापुरी का निधन निरंजनी अखाड़े के साथ संपूर्ण संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी अत्यन्त लोकप्रिय संत थे। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक मानव कल्याण में योगदान किया। महंत केशवुरी महाराज ने कहा कि युवा संतों को ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश व धर्म सेवा में योगदान करना चाहिए। ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी संत समाज के प्रेरणास्रोत थे। सनातन धर्म व भारतीय संस्कृृति के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। महंत दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा धर्म प्रचार ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी का अतुलनीय योगदान संत समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी तपस्वी संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने से निरंजनी अखाड़े को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी राजेंद्रानंद, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत प्रेमदास, महंत गंगादास उदासीन, महंत श्यामप्रकाश, दिगंबर बलवीर पुरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी रघुवन, उपमहंत गंगा गिरी सहित कई संत महंतों ने ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान संत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *