Politics

बुंदेलखण्ड में बनायी जाए नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी-श्रीमहंत विनोद गिरी

विक्की सैनी

हरिद्वार, 29 सितम्बर। श्री शंभू पंच षड़दर्शन अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत अमरगिरी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि नोएडा में बनने वाली फिल्मसिटी को बुंदेलखण्ड में बनाया जाए। भूपतवाला स्थित बाबा अमीरगिरी धाम में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यूपी में फिल्म सिटी बनाए जाने की घोषणा स्वागत योग्य है। लेकिन अगर फिल्म सिटी के निर्णय में बदलाव किया जाए तो बुंदेलखण्ड में फिल्म सिटी को बनाया जाए। वहां के लोगों को रोजगार प्राप्त होंगे। आय का सर्जन हो सकेगा। बुंदेलखण्ड की भूमि फिल्म सिटी निर्माण के लिए बेहतर विकल्प है। सरकार बुंदेलखण्ड में फिल्म सिटी निर्माण कम से कम बजट में भी कर सकती है। उत्तर प्रदेश पूर्व से ही विकास की दौड़ में है। श्रीमहंत अमरगिरी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थान पर फिल्म सिटी का निर्माण बुंदेलखण्ड में किया जाना चाहिए। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि मुंबई शहर पूरा नशे की गर्त में जा चुका है। कम उम्र के युवक युवतियां नशे के आदि हो रहे हैं। ड्रग्स का कारोबार मुंबई में धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिसकी चपेट में बाॅलीवुड भी आ चुका है। श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्णय स्वागत योग्य है। यूपी में फिल्म सिटी निर्माण होगा तो मुंबई पर असर अवश्य पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार अपराधों को रोकने में पूरी तरह से विफल रही है। संतों की हत्या सरेआम कर दी जाती है। जांच के नाम पर मात्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री लीपापोती कर रहे हैं। सुशांत राजपूत मामले में तो कोई वीडियो नहीं था। संतों की हत्या का तो वीडियो पूरी दुनिया ने देखा। उसके बावजूद भी संतों को आज तक न्याय नहीं मिल पाया है। मुंबई में बिहारियों के साथ भेदभाव पूर्ण नीति अपनायी जाती है। शिवसेना के कार्यकर्ता व मराठी बालासाहेब ठाकरे की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। महिला फिल्म कलाकार कंगना राणावत के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर षड़यंत्र के तहत कार्यालय तोड़ा गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ओछी राजनीति कर मुंबई की छवि को धूमिल कर रहे हैं। कानून व्यवस्था चोपट हो चुकी है। मंुबई में राष्ट्रपति लगाया जाए। इस दौरान महंत गौतम गिरी, महंत अमृत गिरी, स्वामी राजेश गिरी, पहलवान बाबा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *