हरिद्वार, 7 मई। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के पूर्व आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी विश्वदेवानंद महाराज की पुण्यतिथि कनखल स्थित श्रीयंत्र मंदिर में संत महापुरुषों के सानिध्य में मनाई गई। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी विश्वदेवानंद महाराज युग प्रवर्तक थे। जिन्होंने जीवन पर्यंत अखाड़े की परंपराओं का निर्वहन करते हुए अखाड़े को सदैव उन्नति की ओर अग्रसर किया और विश्व भर में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की पताका को फहराया। उनके द्वारा समाज को प्रदान की गई शिक्षाएं अनंत काल तक समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदा परमार्थ को समर्पित रहता है और ब्रह्मलीन स्वामी विश्वदेवानंद महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्होंने अपने जीवन काल में सभी संतो को एक मंच पर लाकर राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में अपना अहम योगदान प्रदान किया। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। चित्रकूट से आए महंत रामजी दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी विश्वदेवानंद महाराज ज्ञान एवं वैराग्य की पराकाष्ठा थे। उन्होंने सदैव भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए युवाओं को प्रेरणा दी और उन्हें धर्म व संस्कृति के प्रति जागृत किया। धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर महंत सूर्य मोहनगिरी, महंत कृष्णा पुरी, महंत सत्यम गिरी, महंत गोविंद दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण उपस्थित रहे।
Related Articles
स्वामी राहुलेश्वरानंद गिरी बने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर
विक्की सैनी अखाड़ा के पंच परमेश्वर व 13 अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने तिलक चादर भेंटकर किया पट्टाभिषेक के सानिध्य में हुए महामंडलेश्वर नियुक्तकुंभ में महामंडलेश्वर पद पर आसीन होना गौरव की बात-आचार्य म.म. स्वामी कैलाशानंद गिरीअखाड़े की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे म.म. राहुलेश्वरानंद गिरी-श्रीमहंत नरेंद्र गिरीसमाज को नई दिशा प्रदान करते हैं संत-श्रीमहंत रविंद्रपुरीहरिद्वार, 10 […]
नवरात्र मूल प्रकृति आदि शक्ति की उपासना का पर्व है। -भक्त दुर्गादास
हरिद्वार, 14 अक्टूबर। माता लाल देवी ट्रस्ट वैष्णो देवी मंदिर के अध्यक्ष भक्त दुर्गादास ने नवरात्रि पर कन्या पूजन कर कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवरात्र मूल प्रकृति आदि शक्ति की उपासना का पर्व है। जो जीवन […]
समस्त जगत का कल्याण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 2 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना से मन की शुद्धि के साथ-साथ अंतःकरण की भी शुद्धि होती है। जिससे श्रद्धालु भक्त के मोक्ष का मार्ग होता है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में जारी भगवान शिव […]