Dharm

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने परिवार सहित किये मां चंडी देवी के दर्शन


श्रद्धालु भक्तों का कल्याण कर सुख समृद्धि प्रदान करती है मां चंडी देवी-  महंत रोहित गिरी


हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना की। मां चंडी देवी के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान महंत रोहित गिरी महाराज ने उन्हें चुनरी एवं नारियल प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि पौराणिक सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर विश्व विख्यात है। मां चंडी देवी भक्तों की आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती है। हम सभी सौभाग्यशाली है कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर निवास करते हैं। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि जीवन की सफलता और आत्मा की शुद्धि के लिए मां की आराधना विशेष पुण्य फलदाई है। धर्मसत्ता एवं राजसत्ता के समन्वय से ही भारत विश्व गुरु बन सकेगा। धर्मसत्ता हमेशा ही राजसत्ता की मार्गदर्शनक रही है। जगत की अधिष्ठात्री देवी मां चंडी देवी श्रद्धालु भक्तों का कल्याण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करती है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि वर्षों की प्रतिक्षा के बाद जल्द ही शुभ घड़ी आने वाली है जब अयोध्या में राम  मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सभी देशवासी इस भव्य उत्सव को उत्साह पूर्ण दीपावली के रूप में मनाए और अपने घरों में दीपक  जलाएं। प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर विश्व भर में ऐतिहासिक होगा। इस दौरान पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित देशवाल शास्त्री, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित नवल किशोर, पंडित अमित बेलवाल, पंडित रोहित डबराल, पंडित मनमोहन कंडवाल, विशाल कश्यप, सुनील कश्यप, मोहित राठौड़, पंडित बैजनाथ भट्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *