हरिद्वार, 13 नवम्बर। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा साक्षात भगवान का स्वरूप है। जिसके पठन एवं श्रवण से भोग और मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। श्री साधु गरीबदासी सेवा आश्रम ट्रस्ट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन श्रद्धालु भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से कलयुग के समस्त दोष नष्ट हो जाते हैं और प्रभु श्री हरि हृदय में विराजते हैं। भोग और मुक्ति के लिए तो एकमात्र भागवत शास्त्र ही पर्याप्त है। हजारों अश्वमेघ यज्ञ भी इस कथा का अंश मात्र नहीं है। फल की दृष्टि से श्रीमद्भागवत कथा की समानता काशी, पुष्कर या प्रयाग कोई भी तीर्थ नहीं कर सकता। इसीलिए सभी को समय निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए और अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। स्वामी रवि देव शास्त्री महाराज ने कहा कि जिस घर में नित्य भागवत कथा होती है। वह तीर्थ रूप हो जाता है। कथा का केवल पठन श्रवण ही पर्याप्त नहीं है। इसके साथ अर्थबोध, मनन, चिंतन, धारण और आचरण भी आवश्यक है। श्रीमद् भागवत कथा से जो फल अनायास ही सुलभ हो जाता है। वह अन्य साधनों से दुर्लभ ही रहता है। जगत में भागवत शास्त्र से निर्मल कुछ भी नहीं है। इसलिए भागवत रस का पान सभी के लिए सर्वदा हितकारी है। स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि कथा की सार्थकता तभी है। जब इसे हम अपने जीवन व्यवहार में धारण कर निरंतर हरि स्मरण करते हुए अपने जीवन को आनंदमय मंगलमय बना कर अपना आत्म कल्याण करें। श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। सोया हुआ ज्ञान वैराग्य कथा श्रवण से जागृत होता ह।ै कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान परिवार दर्शन लाल लूथरा, श्रीमति सुदेश लूथरा, रमेश लूथरा, कमलेश लूथरा, राजीव बहल, ऋतु बहल, बलदेव राज लूथरा, श्रीमति संदेश, नितिन लूथरा, कनिका लूथरा, विक्रम लूथरा, सुगन्धा लूथरा, अनुराग धवन, अनिता धवन, अशोक ढल्ला, सीमा ढल्ला, सुशील निश्चल, पूनम निश्चल, राजीव निश्चल, नीलू निश्चल, सार्थक बहल, आदि ने कथा पधारे सभी संतो का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया आंैर उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया।
Related Articles
बैरागी संतों ने किया अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह का स्वागत
हरिद्वार, 2 अप्रैल। अपर मेला अधिकारी हरवीर सिंह ने बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा पहुंचकर श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज एवं अन्य संतों को धर्म ध्वजा स्थापना की शुभकामनाएं प्रदान की और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल माला […]
गुरु शिष्य परंपरा संपूर्ण विश्व में भारत को महान बनाती है -श्रीमहंत राजेंद्रदास
हरिद्वार, 19 सितंबर। अखिल भारतीय श्री पंच निर्माेही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा है कि गुरु शिष्य परंपरा संपूर्ण विश्व में भारत को महान बनाती है और भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म विश्व का मार्गदर्शन कर समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। मध्य हरिद्वार स्थित सिद्ध पीठ श्री […]
पीएम के मन की बात आमजन में आत्मविश्वास जगाने का प्रयास: श्रीमहंत रविंद्रपुरी
बोले, सभी स्कूलों में मन की बात कार्यक्रम रविवार को होने चाहिए, पीएम की बात से बढ़ेगा बच्चों का मनोबल अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के कार्यों और नेतृत्व क्षमता को सराहा हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के 104 वें एपिसोड के लाइव प्रसारण देखने के बाद संतों ने भी पीएम की […]