Dharm

आचार्य महामण्डलेश्वर स्वाामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भव्य रूप से संपन्न होगा कुंभ मेला-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी

राकेश वालिया


हरिद्वार, 13 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर पद स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के पट्टाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पट्टाभिषेक समारोह में देश के तमाम प्रमुख संत महापुरूष, सभी तेरह अखाड़ों के संतजनों सहित राज्य के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री डा.निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक सहित कई राज्यों के मंत्री, विधायक, सांसद उपस्थित रहेंगे। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर अभिषेक के बाद स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का अखाड़े में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में कुंभ मेला दिव्य व भव्य रूप से संपन्न होगा। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकांनद गिरी महाराज ने कहा कि आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पताका को देश दुनिया में फहराएंगे। उनके नेतृत्व में निरंजनी अखाड़ा धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़े के ईष्ट देव भगवान कार्तिकेय व सभी तेरह अखाड़ों के सानिध्य में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को आचार्य महामण्डलेश्वर पद पर विराजमान किया जाएगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने बताया कि भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे पट्टाभिषेक समारोह में धर्म व अध्यात्म क्षेत्र की अनेक विभूतियां मौजूद रहेंगी। इस दौरान महंत गंगा गिरी, महंत राधे गिरी, महंत शंकरानंद सरस्वती, महंत केशवपुरी, महंत ओंकार गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत सुखदेव पुरी, महंत मनीष भारती, दिगम्बर बलवीर पुरी, दिगम्बर आशुतोष पुरी, स्वामी रघुवन, स्वामी मधुरवन, स्वामी रविवन आदि संत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *