हरिद्वार गौरव कुमार। कनखल पुलिस के जवानों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए रिक्शा से जाते समय गुम हुए एक महिला के मोबाइल आईफोन 11प्रो को ढूंढ कर फोन वापस लौटा दिया है। फोन वापस मिलने पर महिला ने खुशी जताई और पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार जमालपुर स्थित उदय विहार निवासी श्रुति त्यागी ई-रिक्शा से कहीं जा रही थी उनके पास मोबाइल आईफोन 11प्रो जो जगजीतपुर में आते समय ई-रिक्शा से कहीं गिर गया। फोन गुम होने की सूचना उन्होंने जगजीतपुर चौकी पुलिस को दी। जिस पर आते चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल सत्येंद्र रावत और महिला कांस्टेबल पूनम सौरियाल ने कुछ ही समय में ही मोबाइल आई फोन 11प्रो को ढूंढ निकाला। इसके बाद श्रुति त्यागी को वापस सौंप दिया। इस दौरान श्रुति त्यागी ने मित्र पुलिस का आभार जताया। बताते चलें कि जगजीतपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी लगातार इस तरह के सराहनीय कार्य कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व में एक युवती का बैग में कहीं गुम हो गया था। जिसमें मोबाइल फोन के अलावा नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जगजीतपुर पुलिस के जवानों ने कुछ ही घंटों में पर्स को ढूंढ कर वापस युवती को लौटाया था।
Related Articles
जगजीतपुर क्षेत्र में स्थापित की जाए अतिरिक्त पुलिस चैाकी -स्वामी आलोक गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 11 सितम्बर। सिद्धबली हनुमान एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी आलोक गिरी महाराज ने जगजीतपुर क्षेत्र में एक अतिरिक्त पुलिस चैाकी स्थापित करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि जगजीतपुर क्षेत्र में कई कालोनियां विकसित होने से आबादी बेहद बढ़ गयी […]
चीतल का शिकार कर पका रहे थे मांस वन विभाग की कार्रवाई,महिला गिरफ्तार
वन विभाग की टीम ने की छापामार कार्रवाई, एक आरोपी फरार ऋषिकेश/जॉलीग्रांट। चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का पति फरार है। दंपती चीतल का शिकार कर घर में उसका मांस पका रहे थे। वन विभाग ने घर में छापामार कार्रवाई की है। आरोपी […]
रेंजर के बेटे को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
पिता वन महकमे में वन क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात हैं। नैनीताल। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने रेंजर के बेटे को डेढ़ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। वह हल्द्वानी और किच्छा से स्मैक मंगवाकर बेचता था। एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल मनोज जोशी और विनोद […]