हरिद्वार, 19 अगस्त। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का सभी अवतारों में सर्वोच्च स्थान है। जिन्होंने हमेशा मित्रता को ही महत्व दिया। चाहे सुदामा हो अर्जुन हो या फिर कलिकाल में भक्त माधव दास और मीरा श्रीकृष्ण अपने भक्तों के सखा और गुरु भी हैं। जो प्रेमी और सखा बनकर गुरु ज्ञान देते हैं। जो श्रद्धालु भक्त श्री कृष्ण की लीलाओं को आत्मसात कर उसे अपने जीवन व्यवहार में शामिल कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। मायापुर स्थित अखाड़े में श्रद्धालु भक्तों के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते हुए श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण 14 विद्या 16 अध्यात्मिक और 64 सांसारिक कलाओं में पारंगत थे। इसलिए प्रभु श्रीकृष्ण जग के नाथ जगन्नाथ और जग के गुरु जगतगुरु कहलाते हैं। जिनकी लीलाएं अपरंपार है। भगवान श्रीकृष्ण निष्काम कर्म योगी, आदर्श दार्शनिक, स्थितप्रज्ञ एवं देवी संपदाओं से सुसज्जित महान महापुरुष थे। जो सभी अवतारों में पूर्ण अवतार हैं। जिन्होंने भगवत गीता के माध्यम से अर्जुन को अपने कर्म के प्रति जागृत किया और उनके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त किया। उनके द्वारा प्रतिपादित किया गया ज्ञान आज भी पूरे विश्व में प्रसांगिक और लोकप्रिय है। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि मानव जीवन में आकर परमात्मा भी सांसारिक चुनौतियों से नहीं बच सकते। इसलिए श्रीकृष्ण कहते हैं कि परिस्थितियों से घबराए नहीं। उनका डटकर मुकाबला करें। कर्म करना ही मानव जीवन का पहला कर्तव्य है और कर्मों से ही हम हर परेशानी से जीत सकते है।ं भगवान श्रीकृष्ण ने जिसको अपना माना जीवन भर उसका साथ दिया। अर्जुन सुदामा अथवा उद्धव हर किसी को उन्होंने अपना मान कर उनका कल्याण किया। श्रीकृष्ण की श्रद्धा पूर्वक की गई उपासना व्यक्ति के जीवन में प्रेम भावना और सुख समृद्धि का संचार करती है और उसके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। हम सभी को योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए।
Related Articles
गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री चेतन ज्योति आश्रम में किया गया ध्वजारोहण
देश के लिए बलिदान देने वाले सपूतों को अनंतकाल तक किया जाएगा स्मरण- स्वामी ऋषिश्वरानंद हरिद्वार। श्री चेतन ज्योति आश्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेतन ज्योति विद्यालय के छात्र छात्राओं की मौजूदगी में स्वामी ऋषिश्वरानंद एवं महंत शिवम महाराज ने ध्वजारोहण कर देश की खुशहाली और उन्नति की कामना की। इस अवसर पर […]
निरंजनी अखाड़े के संतों ने किया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत
हरिद्वार, 29 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को अखाड़ा […]
लव जेहाद के खिलाफ देश में कड़ा कानून लागू करे केंद्र सरकार-आचार्य संजीव भारद्वाज
विक्की सैनी हरिद्वार, 26 नवंबर। धर्माचार्य आचार्य संजीव भारद्वाज ने केंद्र सरकार से लव जेहाद के खिलाफ संपूर्ण देश में कड़ा कानून लागू करने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में आचार्य संजीव भारद्वाज ने कहा कि लव जेहाद सनातन धर्म के अस्तित्व पर खतरा और भारतीय संस्कृति के लिए कलंक के समान […]