हरिद्वार, 25 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा किए जाने पर चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रदान की है और उनके इस निर्णय को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है। प्रैस को जारी बयान में स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। ऋषि-मुनियों की देवभूमि उत्तराखंड समस्त विश्व के लिए अध्यात्म का केंद्र रही है। समान नागरिक संहिता लागू होने पर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किए जाएंगे। जोकि सभी के लिए हितकारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिया गया यह निर्णय एक साहसिक कदम है। देश के विकास के लिए पूरे भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर विश्वास जताया है और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। उनको उत्तराखंड के समग्र विकास की योजनाएं बनानी चाहिए साथ ही रोजगार और पलायन जैसे अहम मुद्दों को भी हल करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सनातन प्रेमी होने के साथ-साथ युवा और कर्मठ है। जिन्होंने कम समय के राजनीतिक कैरियर में जनता के विश्वास को जीता है। हमें आशा है कि वह प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दिन-रात कार्य कर प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे। संत समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और संत समाज हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। ईश्वर उनकी कार्यशैली में वृद्धि कर उनको दीर्घायु प्रदान करें।
Related Articles
ब्रह्मलीन योगीराज बर्फानी दादा की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की जाए- महंत श्रीकृष्ण दास
हरिद्वार, 15 अप्रैल। अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यगाी खालसा के महंत व चर्तु सम्प्रदाय के अध्यक्ष रहे ब्रह्मलीन योगीराज बर्फानी दादा के शिष्य श्रीकृष्ण दास महाराज ने ब्रह्मलीन योगीराज बर्फानी दादा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय पंच तेरह भाई […]
संत समाज ने धूम-धाम से मनाई तुलसी जयन्ती, गोस्वामी तुलसीदास को किया नमन
गोस्वामी तुलसीदास ने राम काव्य को संस्कृति का प्राण तत्व बनाया- श्रीमहंत रामकिशोर दास शास्त्रीहरिद्वार 15 अगस्त। तुलसी जयंती के अवसर पर संत समाज द्वारा रामानंद आश्रम से तुलसी चैक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद विधि-विधान पूर्वक गोस्वामी तुलसीदास जी का पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों […]
संत समाज ने किया अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी व महामंत्री श्रीमहंत राजेद्रदास महाराज का स्वागत
हरिद्वार, 22 अक्टूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज एवं महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज का संत समाज ने बैरागी कैंप स्थित अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़े में जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी भैया जी महाराज ने कहा कि संत परंपरा पूरे विश्व में भारत […]