हरिद्वार, 25 मार्च। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा किए जाने पर चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रदान की है और उनके इस निर्णय को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है। प्रैस को जारी बयान में स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। ऋषि-मुनियों की देवभूमि उत्तराखंड समस्त विश्व के लिए अध्यात्म का केंद्र रही है। समान नागरिक संहिता लागू होने पर सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू किए जाएंगे। जोकि सभी के लिए हितकारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिया गया यह निर्णय एक साहसिक कदम है। देश के विकास के लिए पूरे भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होना चाहिए। भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर विश्वास जताया है और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। उनको उत्तराखंड के समग्र विकास की योजनाएं बनानी चाहिए साथ ही रोजगार और पलायन जैसे अहम मुद्दों को भी हल करने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सनातन प्रेमी होने के साथ-साथ युवा और कर्मठ है। जिन्होंने कम समय के राजनीतिक कैरियर में जनता के विश्वास को जीता है। हमें आशा है कि वह प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए दिन-रात कार्य कर प्रदेश को उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे। संत समाज का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है और संत समाज हर परिस्थिति में उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। ईश्वर उनकी कार्यशैली में वृद्धि कर उनको दीर्घायु प्रदान करें।
Related Articles
योगानन्द आश्रम का मसला सुलझा लिया जाएगा – स्वामी सत्याव्रतानन्द
राकेश वालिया हरिद्वार, 28 नवंबर। ब्रह्मलीन स्वामी योगानन्द सरस्वती महाराज के शिष्य स्वामी सत्याव्रतानन्द ने बताया कि योगानन्द आश्रम के महंत पद का मसला संतों के आदेशानुसार सुलझा लिया जाएगा। इस मामले को लेकर संत समाज ने उन्हें जो सहयोग दिया है। उसके लिए वह सभी संत महापुरूषों के आभारी हैं। स्वामी सत्यव्रतानन्द ने कहा […]
श्रावण में भक्तों पर कृपा बरसाते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 22 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त पूरे श्रावण मास नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करता है। भगवान भोलेनाथ उसके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। विश्व कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली […]
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूजा माई एवं साध्वी हिमानीनंद सरस्वती महाराज ने ली सन्यास दीक्षा
संत परंपरा सनातन संस्कृति की वाहक है-हिमानंद सरस्वती हरिद्वार, 6 अगस्त। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पूजा माई एवं साध्वी हिमानीनंद सरस्वती महाराज ने शिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्मलीन महंत परमानंद सरस्वती महाराज के उत्तराधिकारी महामंडलेश्वर हिमानंद सरस्वती महाराज से सन्यास दीक्षा ग्रहण की। इस दौरान संत समाज ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य […]