हरिद्वार, 29 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखाड़े लौटे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत करते हुए निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज एकजुट होकर धर्म व संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोच्च संस्था है। संत समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है। संत परंपरांओं का पालन करते हुए व जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए सभी अखाड़ों को साथ लेकर चलेंगे। यही उनकी पहली प्राथमिकता है। महंत राधे गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत गंगा गिरी महाराज ने नवनियुक्त अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि धर्म व संस्कृति के उत्थान तथा प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में महंत ओमकार गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत आशुतोष पुरी, महंत रवि वन आदि संत शामिल रहे।
Related Articles
चार सौ साला प्रकाशोत्सव आयोजित करने के निर्णय पर श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
हरिद्वार, 1 मई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री ने निर्मल संप्रदाय के संतों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों व गणमान्य लोगों के शिष्ट मंडल के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलवाने और लाल किले में 400 साला प्रकाशोत्सव आयोजित करने के ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता […]
समस्त सृष्टि का भरण पोषण करते हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 8 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि त्रिदेवों में देवों के देव महादेव व्यक्ति की चेतना के अंतर्यामी हंै। जो सृष्टि की उत्पत्ति स्थिति एवं संहार के अधिपति हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदि स्रोत हैं और […]
अमोघ फल प्रदान करती है शिव साधना- राजमाता आशा भारती
हरिद्वार, 22 अगस्त। भूपतवाला स्थित स्वामी निराला धाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि सोमवार का दिन भगवान शिव को अति प्रिय है। सोमवार के दिन श्रद्धार्वूक भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने […]