हरिद्वार, 29 अक्तूबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष चुने गए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का तपोनिधि पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संतों ने फूलमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रयागराज में हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अखाड़े लौटे श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का स्वागत करते हुए निंरजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में संत समाज एकजुट होकर धर्म व संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोच्च संस्था है। संत समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है। संत परंपरांओं का पालन करते हुए व जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाते हुए सभी अखाड़ों को साथ लेकर चलेंगे। यही उनकी पहली प्राथमिकता है। महंत राधे गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत गंगा गिरी महाराज ने नवनियुक्त अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि धर्म व संस्कृति के उत्थान तथा प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद और मजबूत होगी। बधाई देने वालों में महंत ओमकार गिरी, महंत राकेश गिरी, महंत आशुतोष पुरी, महंत रवि वन आदि संत शामिल रहे।
Related Articles
अनादि काल से विश्व का मार्गदर्शन कर रहे भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म -स्वामी भगवत स्वरूप
हरिद्वार, 25 मार्च। ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप वेदांताचार्य महाराज के आठवें निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष में श्री गुरु मंडल आश्रम में विद्वत सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें संत समाज के साथ-साथ हरिद्वार के ब्राह्मण और आचार्यों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी शिव योगी रघुवंश पुरी व्याकरणाचार्य महाराज […]
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व महामंत्री ने मेला प्रशासन के साथ किया अखाड़ों मे व्यवस्थाओं का निरीक्षण
राकेश वालिया अखाड़ों में सभी जरूरी संसाधन व सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराए मेला प्रशासन-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी कुंभ मेला शुरू होने से पहले अखाड़ों में सभी व्यवस्थाएं पूरी की जाएं- मुक्तानंद बापू संत महापुरूषों के आशीर्वाद से दिव्य व भव्य रूप से संपन्न होगा कुंभ मेला-श्रीमहंत संपूर्णानन्दब्रह्मचारी हरिद्वार, 22 दिसंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय […]
मां भगवती की आराधना से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण – महंत निर्मल दास
सुख, समृद्धि, यश, वैभव प्रदान करती है मां भगवती – महंत निर्मल दास हरिद्वार। मां गौ गंगा धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत निर्मल दास महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म में नवरात्रि साधना का विशेष महत्व है। मन की एकाग्रता के माध्यम से माँ के शरणागत रहते हुए जीवन को सफल बनाने के […]