हरिद्वार, 24 जुलाई। चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा है कि किसी भी व्यक्ति की सफलता और उसके जीवन में सफल होने के लिए गुरु का होना आवश्यक है। क्योंकि गुरु ही एकमात्र वह व्यक्ति है। जो अपने शिष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश में इस दुनिया का परिचय करवाता है। भूपतवाला स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा अनादि काल से चली जा रही है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की उपाधि देकर सर्वाेच्च स्थान प्रदान किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति का गुरु उसका सबसे अच्छा मार्गदर्शक होता है। जो अपने शिष्य का जीवन तराश सकता है और निखार सकता है। युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवानंद महाराज ने कहा कि गुरु अपने शिष्य को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और आने वाली परेशानियों का सामना करने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में मदद करता है। व्यक्ति को जीवन पर्यंत नई चीजें सीखते रहना चाहिए। क्योंकि जरूरी नहीं कि प्राथमिक स्कूल के अध्यापक ही आपके गुरु हों। गुरु तो जीवन के किसी भी मोड़ में व्यक्ति को मिल सकते हैं। जो व्यक्ति को संसारी ज्ञान का बोध करा कर हमेशा अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं।
Related Articles
संतों के सानिध्य में राधा सर्वेश्वर सेवा आश्रम में किया गया ध्वजारोहण
कुंभ मेला भारतीय संस्कृति की मुख्य धरोहर है-स्वामी राधा मोहन शरण देवाचार्य हरिद्वार, 7 अप्रैल। बैरागी कैंप स्थित श्री राधा सर्वेश्वर सेवा आश्रम में धर्म ध्वजारोहण धूमधाम के साथ किया गया। इस दौरान तीनों वैष्णव अनी अखाड़ा के श्रीमहंत राजेंद्र दास, श्रीमहंत धर्मदास एवं श्रीमहंत कृष्णदास नगरिया महाराज उपस्थित रहे। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते […]
राज्य सरकार द्वारा हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने के निर्णय का संत समाज ने किया स्वागत
धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार की योजनाएं सराहनीय- स्वामी ऋषिश्वरानंद उत्तराखंड के बॉर्डर पर बनाए जाए भव्य प्रवेश द्वार – महंत शिवानंद हरिद्वार 17 फरवरी। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हर की पौड़ी कॉरिडोर बनाने के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृति देने पर श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष एवं भारत […]
धर्म सत्ता व राजसत्ता के समन्वय से ही देश को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है- महामनीषी निरंजन स्वामी
हरिद्वार, 1 सितंबर। पुरूषार्थ आश्रम के परमाध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि राष्ट्रीय एकता अखंडता बनाए रखने के लिए संतो को एकजुट होकर आगे आना होगा। किसी भी देश को धर्म सत्ता व राजसत्ता के समन्वय से ही उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है। भूपतवाला स्थित आश्रम में प्रैस को […]