Haridwar

गणतंत्र दिवस पर चेतन ज्योति आश्रम में फहराया गया राष्ट्रध्वज

शहीदों के साहस के सामने अंग्रजों को टेकने पड़े घुटने-स्वामी ऋषिश्वरानन्द

हरिद्वार, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और देश के वीर शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि हमारे देश की आजादी में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और महात्मा गांधी जैसे महान पुरुषों का अहम योगदान रहा है। देशभक्त अपने देश को गुलामी की जंजीरों से बंधा ना देख सके तो उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण त्याग दिए। उनके बलिदानों के कारण अंग्रेजों को अपने घुटने टेकने पड़े और भारत आजाद हुआ। गणतंत्र दिवस के दिन हम इन महान पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं और प्रेरणा लेते हैं कि महान पुरुषों की तरह ही अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देंग। प्रत्येक व्यक्ति को अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने देश को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत शिवानंद महाराज ने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य बनता है कि वह देश के विकास के लिए अपना पूर्ण योगदान दें और देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें। जिस तरह देश का संविधान है। ठीक उसी तरह परमात्मा का भी संविधान है। यदि हम सब देश के संविधान की तरह परमात्मा के संविधान का पालन करें तो समाज अपराध मुक्त होकर सशक्त बन सकता है। आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं के प्रति आदर सम्मान करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देना होगा और बेटा बेटी के भेदभाव को खत्म कर एक उज्जवल समाज की स्थापना करनी होगी। योगी आशुतोष महाराज ने कहा कि भारत देश की संस्कृति अनेकता में एकता को दर्शाती है। हजारों वीर सपूतों के बलिदान के बाद ही देश स्वतंत्र हो पाया। आज हम सबको अपने देश के प्रति संकल्पबद्ध रहकर देश की आन बान शान के लिए समर्पित रहना चाहिए और अपने संविधान का आदर सत्कार करना चाहिए। भारत देश पूरे विश्व में अपना एक अलग स्थान रखता है और भारतीय वीर सपूत किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। इस अवसर पर अशोक सिंघी, मुकेश अग्रवाल, मनोज महंत, श्रवण, चेतन ज्योति विद्यालय समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *