Haridwar Politics

प्रदेश मंत्री रहे जगजीवन राम भाजपा से निष्कासित

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे जगजीवन राम को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने निष्कासन पत्र जारी किया।

निष्कासन पत्र ने लिखा गया कि मोर्चा के प्रदेश मंत्री जगजीवनराम पार्टी की रीति नीति, विचारों और संगठन के अनुशासन के विपरीत कार्य कर रहे हैं। उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल समाप्त करते हुए पार्टी से निष्कासित किया गया है । मोर्चा के प्रदेश मंत्री पद से त्यागपत्र देने पर उन्हें पहले ही कार्यमुक्त कर दिया गया था। जगजीवन राम ने इससे पूर्व बेड़ा प्रकरण को लेकर रविवार को एक प्रेसवार्ता करने की बात कही थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। वहीं, जगजीवन राम का कहना है कि लिखित पत्र नहीं मिला है। वह समाज के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *