Haridwar

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नवगठित कार्यकारिणीं का अखाड़ा परिषद् अध्यक्ष ने  किया स्वागत

* नई कार्यकारिणी संगठन के पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेगी  और आगे भी इसी उद्देश्य के साथ काम करेगी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज  

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् व माँ मनसा देवी ट्रस्ट के  अध्यक्ष ने माता की चुन्नी व् माँ मनसा देवी का चित्र भेंट स्वागत कर सम्मान किया।   

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई की नवगठित  कार्यकरिणी ने तीसरी बार नियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व् जिला महामंत्री विनीत धीमान सहित श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस अवसर पर  अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् व माँ मनसा देवी ट्रस्ट के  अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज ने कहा, पत्रकार समाज और देश का चौथा स्तम्भ है। समाज को नई दिशा दिखाने  का कार्य करता है। उन्होंने आशा व्यक्त कि जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय की अध्यक्षता में पूरी कार्यकारिणी हरिद्वार के हरवर्ग को आईना और सही राह पर चलने का मार्ग दिखाएगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन के पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करेगी  और आगे भी इसी उद्देश्य के साथ काम करेगी।  

वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय व् महामंत्री विनीत धीमान ने कहा कि पत्रकारों के पेशेवर विकास, उनकी सुरक्षा और उनके सामाजिक- आर्थिक हितों को संरक्षित करने के लिए नई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहेंगे।  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय ,जिला महामंत्री विनीत धीमान ,कोषाध्यक्ष देवम मेहता ,उपाध्यक्ष संजय कश्यप ,सचिव संजय भारती ,पंकज स्वानि ,अनुशासन सचिव विक्की सैनी ,सरविंद्र कुमार ,बिजेंद्र शीर्षवाल ,कार्यकारिणी सदस्य ,शिव कुमार पाठक ,कुलदीप खंडेलवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *