हरिद्वार, 11 नवम्बर। युवा समाजवादी नेता श्रवण शंखधर को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विभिन्न राज्यों में सचिवों की नियुक्ति करते हुए उत्तराखण्ड से युवा सपा नेता श्रवण शंखधर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जाएगा। श्रवण शंखधर ने कहा कि उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनता के बीच सपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने के साथ अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में यूपी का जो विकास हुआ है। उसे उत्तर प्रदेश की जनता आज भी याद करती है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में यूपी में सपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी।
Related Articles
आपदा प्रभावितों को पर्याप्त मुआवजा व पुनर्वास की व्यवस्था करे सरकार- अवतार सिंह भड़ाना
विक्की सैनी युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर लापता लोगों की तलाश की जाए हरिद्वार, 18 फरवरी। पूर्व सांसद व यूपी की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि चमोली में आयी आपदा में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। एक सप्ताह से भी अधिक समय बीत जाने […]
जनता से जुङी प्रक्रियाओं को अधिक से अधिक सरल किया जाए- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सरलीकरण, निस्तारीकरण व समाधान के मंत्र पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अभिलेख के शत प्रतिशत वितरण के लिए कैम्प लगाए जाएं। तहसीलदारो को भी स्थाई निवास प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया जाए। राजस्व […]
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प
हरिद्वार। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित राजा गार्डन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया। पार्षद मनोज प्रालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री पर रहते अटल बिहारी वाजपेयी ने बिना हिचकिचाहट के कई […]