Dharm

लोक आस्था के पर्व छठ पर गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। लोक आस्था के पर्व छठ पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर की पौड़ी से लेकर बहादराबाद गंग नहर घाट व बैरागी कैंप से लेकर कनखल के राधा रास बिहारी, शीतला घाट पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्त होते भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रती महिलाओं गंगाजल में खड़े होकर इंतजार किया। इस दौरान छठी मैया के गीतों से वातावरण गुंजायमान हो गया।
बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी शुरू हो गई। छठ व्रती महिलाओं के साथ उनके परिजन सर पर टोकरा उठाएं घाटों पर पहुंचे। हरिद्वार में हर की पौड़ी, गोविंदघाट प्रेम नगर आश्रम घाट खन्ना नगर घाट जटवाड़ा पुल स्थित सीता घाट कनखल में बैरागी कैंप राधा रासबिहारी घाट सहित बहादराबाद के गंग नहर पुल के पास बड़ी संख्या में पूर्वांचल वासियों ने छठ का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया डूबते हुए सूर्य को अर्घ देकर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया। ‌ गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत का समापन होगा। पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से छठ महापर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई। संस्था के अध्यक्ष आशुतोष पांडय ने बताया कि बहादराबाद के गंग नहर घाट पर संस्था की ओर से छठ महापर्व के लिए व्यापक व्यवस्था की गई। रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, एसपी यातायात प्रदीप राय के सहयोग से सभी छठ व्रतियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई। विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने नवोदय नगर में स्वयं तालाब खोदकर छठ पर्व मनाया। इसके साथ ही संस्था के सदस्यों ने अलग-अलग गंगा का घाटों छठ पर्व मनाया। डॉ नारायण पंडित ने बताया कि हरिद्वार के जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर आयुक्त दयाशंकर सरस्वती महोदय ने पूरे नगर के घाटों की साफ-सफाई का व्यापक प्रबंध किया, इसके लिए संस्था का हार्दिक आभार व्यक्त करती है। कनखल के राधा रासबिहारी घाट पर आचार्य उधव मिश्र के सौजन्य से छठ पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मिथिला वासियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर प्रार्थना की। इस मौके पर बीएन राय, राकेश शर्मा, वरुण शुक्ला, राम अवतार सिंह, कृष्ण कुमार यादव, गौरव यादव, संतोष कुमार, पंडित भोगेंद्र झा, पंडित विनय मिश्रा, अवधेश झा, अनिल झा, मनोज शुक्ला, धनंजय झा, भगवान झा, मनीष मिश्रा, विवेक तिवारी,अमन झा, शेखर झा, शीत, बसंत, रमेश पांडे, राज तिवारी, मदनेश मिश्रा, राजकुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *