Politics

संजय सिंह अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री व मनोज प्रालिया बने बहादराबाद मंडल अध्यक्ष

विक्की सैनी

हरिद्वार। संजय सिंह को पुनः अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री एवं मनोज प्रालिया को अनुसूचित मोर्चा बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैाहान एवं रानीपुर विधायक आदेश चैाहान ने फूलमाला पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। रानीपुर विधायक आदेश चैहान व भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैाहान ने कहा कि भाजपा संगठन के प्रति कर्मठ व लगनशील कार्यकर्ताओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा ही विकास के नए आयाम रच सकती है। संजय सिंह व मनोज प्रालिया की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें संगठन द्वारा पदाधिकारी मनोनीत किया गया है। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार है। समय समय पर राज्य एवं केंद्र से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने में दोनो मनोनीत पदाधिकारी अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। सभी वर्गो के विकास को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग करें। अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री बने संजय सिंह व मोर्चे के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष बनाए गए मनोज प्रालिया ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता को बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलजुल कर पार्टी हित में काम किए जाएंगे। निश्चित तौर पर आगामी चुनाव में भाजपा ही परचम लहराएगी। अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेल्लूराम प्रधान ने भी दोनो नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नागेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष, विपिन शर्मा, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद विकास कुमार, पार्षद अमित वालिया, पप्पू ठेकेदार, कमल प्रधान, पंकज धीमान, विवेक कश्यप, सनी, प्रदीप कुमार, नीरज चंचल, श्याममल दबोड़िया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *