Politics

किसानों का दर्द नहीं समझ रही मोदी सरकार-दिनेश वालिया

विक्की सैनी

हरिद्वार, 7 जनवरी। किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष दिनेश वालिया ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गूंगी बहरी हो गई है। सरकार काले कानून लाकर किसानों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान कृषि कानून वापस लेने के लिए दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। लेकिन मोदी सरकार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। दिनेश वालिया ने कहा कि उद्योगपतियों के हित पूरे करने के लिए काले कानून किसानों पर थोप कर सरकार उन्हें पंूजीपतियों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। कृषि कानूनों के चलते किसानों की पीढ़ी दर पीढ़ी बर्बादी की ओर चली जाएगी। आज पूरे देश का किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। लेकिन केंद्र में बैठी गूंगी बहरी सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ पा रही है। दिनेश वालिया ने मांग करते हुए कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले। भोले भाले किसानों को उनका हक दे। पहले ही कर्ज में डूबा किसान भूखमरी की कगार पर खड़ा है। सालों से गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। नए कृषि कानूनों के चलते किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। कानूनों की सच्चाई समझकर ही पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की जंग छेड़ी है। किसानों की इस जंग में किसान कांग्रेस कमेटी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि दर्जनों किसान अब तक जान गंवा चुके हैं। लेकिन मोदी सरकार पूरी संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने मांग की कि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार तुरंत कारगर उपाय करे। जिससे किसानों को नुकसान ना उठाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *