Dharm

श्रीमहंत रविंद्रपुरी संरक्षक, बिंदु गिरि महिला प्रदेश अध्यक्ष, व धीरज गिरि बने जिलाध्यक्ष

विक्की सैनी

विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज ने किए प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी नियुक्त

हरिद्वार, 7 जनवरी। विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोरंजन गिरि के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गिरि ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव व मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महराज को विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज का प्रदेश संरक्षक, बंदु गिरि को महिला प्रदेश अध्यक्ष व धीरज गिरि को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि दशनाम गोस्वामी समाज सनातन संस्कृति के संवाहक अखाड़ों के अभिन्न अंग हैं। गोस्वामी समाज का अखाड़ों के प्रति सहरानीय सहयोग रहा है। विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के नवनियुक्त संरक्षक श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि विश्वगुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर गोस्वामी समाज को जोड़कर सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन मे लगा हुआ और गोस्वामी समाज के बच्चे अखाड़ों की परम्परा को बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि गोस्वामी समाज साधु सन्त महात्माओं की परम्पराओ को समाज मे प्रचार प्रसार कर धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। गोस्वामी समाज की जागरूक पीढ़ी सन्त परम्पराओ को समाज में बड़े स्तर पर बढ़ाने का काम करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गिरि व उपाध्याक्ष सत्यपाल गिरि ने कहा कि संतों के मार्गदर्शन मे गोस्वामी समाज राष्ट्र व प्रदेश स्तर पर सन्त परम्पराओं को समाज मे प्रसारित प्रचारित करेगा। प्रमोद गिरी ने कहा कि कोरोना काल मे श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने समाज सेवा मे चढ़कर भाग लिया। महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु गिरि ने कहा कि गोस्वामी समाज के संगठन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और समाज को एकजुट करने का कार्य किया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धीरज गिरि ने कहा कि तीर्थनगरी व जनपद में बड़े स्तर सदस्यता अभियान चलाकर समाज को एकजुट किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद गिरि, प्रदेश महामंत्री विशाल गोस्वामी, प्रदेश उपाध्याक्ष सत्यपाल गिरि, मनोज गिरि, आनन्द गोस्वामी, प्रदेश सचिव शत्रुघ्न गिरि, प्रदेश कोषाध्यक्ष बादल गोस्वामी, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गिरि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक गिरि, राहुल गिरि, सोनू गिरि, अमित गिरि, सोनू गोस्वामी, बबलू गिरि, आकाश गिरि, अमर गिरि राजेश गिरि, मनोज गिरि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *