Politics

आम आदमी पार्टी दिनों दिन कर रही लोकप्रियता हासिल:- वीरेंद्र गोयल

आप नेताओं ने की पत्रकार वार्ता, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गोयल ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपनी सही नीतियों के कारण दिनों दिन लोकप्रियता हासिल कर रही हैं। दिनों दिन आमजन का विश्वास आम आदमी पार्टी के प्रति बढ़ता जा रहा है। दिल्ली हो या पंजाब आम आदमी पार्टी ने जनता से किए वायदे पूरे किए। यही कारण है कि 12 साल में आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई। पत्रकार वार्ता में प्रदेश सह प्रभारी रोहित मेहरौलिया ने उत्तराखंड प्रदेश की भाजपानीत धामी सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पलायन चरम पर है। प्रदेश की शिक्षा,चिकित्सा की स्थिति बद से बदतर है। लोग डेंगू समेत अन्य बीमारियों की गिरफ्त में है। अस्पतालों में समुचित इलाज नहीं मिल रहा है। प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है। आम आदमी पार्टी को एक विकल्प के रूप में देख रही है।इस अवसर पर कई व्यक्तियों ने आम आदमी पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता ली। प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी, जिला अध्यक्ष संजय सैनी, महानगर अध्यक्ष अनिल सती आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *