Politics

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हर हाथ तिरंगा अभियान


आम आदमी पार्टी हरिद्वार द्वारा आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में 101 फुट तिरंगे के साथ निकाला पैदल मार्च।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में 4 अगस्त 2022 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अभियान दिल्ली से शुरू किया ‘हर हाथ तिरंगा’।
आज उसी अभियान के तहत हरिद्वार में जिलाध्यक्ष संजय सैनी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी के नेतृत्व में 101 फुट तिरंगे के साथ रैली का आयोजन किया गया।

यात्रा का आरम्भ 12बजे भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक होती हुई ऋषिकुल चौक से वापस भगत सिंह चौक पर समापन हुई। इस यात्रा में आप पार्टी के समस्त पधाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

इस यात्रा के दौरान पार्टी के हरिद्वार जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि, तिरंगा हमारे भारत की शान है। तिरंगे का सम्मान करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने आवाहन किया है कि, हर आदमी के हाथों में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर तिरंगा होना चाहिए। हम सबको भी यही संकल्प लेना चाहिए।

आम आदमी पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर जिस तरह दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा 500 बड़े तिरंगे लगाने का संकल्प लिया गया है और तिरंगों की देखरेख के लिये समितियों का गठन कर 1एक हजार वोलेंटियरस तैयार करने की बात कही तो हमे भी उत्तराखंड सरकार को भी दिल्ली के मुख्यमंत्री से सीख लेकर ऐसे वोलेंटियर तैयार करने चाहिए जो केवल उत्तराखंड की तरक्की के लिये सोचे। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन बान और शान है और तिरंगे का सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा आम आदमी पार्टी द्वारा फहराया जाएगा ,उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी 101 फुट लंबा तिरंगा लेकर भाईचारा और एकता का संदेश देना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा देश अनेकता में एकता का देश है और तिरंगा हमारी शान है। हम सब का यही प्रयास होना चाहिए कि चाहे कुछ भी हो हम तिरंगे के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने देंगे।

इस यात्रा के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को तिरंगे भी वितरित किए और सभी को अपने घरों में झंडा फहराने को प्रेरित किया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, जिलाध्यक्ष संजय सैनी, महानगर अध्यक्ष अनिल सती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता सिंह, ओपी मिश्रा, वरिष्ठ नेता रघुवीरसिंह पंवार, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राकेश लोहाट,विधानसभा अध्यक्ष ज्वालापुर कुर्बान अली, पवन धीमान, मयंक गुप्ता, करण सिंह, भरत कुमार,अनूप मेहता, सागर, एडवोकेट सचिन बेदी, जिला सोशल मीडिया पुलकित गोयल, महावीर कंडवाल, अंकित, अजय मुखिया, अशोक कुमार,शिव कुमार, श्री राम पाल सिंह,डॉ ब्रहम पाल सिंह, सोनिया कामरा, प्रवीण कुमार, शाहनवाज चौधरी, , श्रवण कुमार, राव तनवीर अली, किरण कुमार दुबे, फारुख अली, अकरम कांच वाले, खलील राणा, शमशाद, खालिद हसन,विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, संदीप झाबरी, अनिल कुमार, संजीव चौहान, अंजू सिंघानिया, यामिनी चौधरी, फिरोज, विशाल सैनी, ममता सिंह, निर्वाण सैनी, अंशुल शर्मा, जातिराम, दीपक कुमार,विजय कुमार,नितिन कुमार, आफताब अब्बासी, सलीम अब्बासी, मनवर अली,यशपाल चौहान,शिशुपाल सिंह नेगी, संजय , हुसैन ठेकेदार,खलील राणा, शमशाद पदार्थ,अमरीश गिरी गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह, शाइन अशरफ ,विशाल शर्मा, संजय गौतम, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *