हरिद्वार। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जगजीतपुर स्थित मातृ सदन चौक के पास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवजोत वालिया ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष नवजोत वालिया ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रवासी अभिनंदन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कमल प्रधान, गोपी चौहान, विपिन शर्मा, अजय कुमार, विवेक कश्यप, बसंत सैनी, मनोज चौहान, सुनील पाल, सुबे सिंह, पवन कुमार, दीपक भंडारी, शिवम महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के दौरे की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी
विक्की सैनी मनीष सिसोदिया के दौरे से भाजपा व कांग्रेस में बौखलाहट-मनोज द्विवेदी हरिद्वार, 17 दिसम्बर। बहादराबाद मार्ग स्थित आरकेपुरम काॅलोनी में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के राज्य के दूसरे चरण के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सह प्रभारी उत्तराख.ड राजीव चैधरी, जोनल सह-प्रभारी सुनील लोहिया, श्रीचन्द्र […]
किसान विरोधी हैं नए कृषि कानून- ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
राकेश वालिया संतों की हत्या को भी बताया दुर्भाग्यपूर्ण हरिद्वार, 12 अक्टूबर। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों के जरिए केंद्र सरकार किसानों को काॅरपोरेट घरानों का बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। कृषि कानून पूरी तरह उद्योपगतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए […]
उत्तराखण्ड की राजनीति को नई दिशा देगी राहुल गांधी की रैली-ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
हरिद्वार, 14 दिसम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि 16 दिसम्बर को देहरादून में होने वाली कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में हरिद्वार जनपद से लाखों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भीमगोड़ा स्थित श्री जयराम आश्रम में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते […]