Dharm

मां चण्डी देवी का पूजन करने से हजार अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है-महंत रोहित गिरी

विक्की सैनी

चण्डी चैादस पर देवी मां के पूजन से होती है मनवांछित फल की प्राप्ति

हरिद्वार, 30 अक्टूबर। मां चण्डी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि मां चण्डी की आराधना से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जो श्रद्धालु भक्त मां चण्डिका का पूजन नित्य करते हैं। उनके पुण्य का वर्णन स्वयं ब्रह्मा भी नहीं कर सकते। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चण्डी देवी मंदिर के प्रांगण में चण्डी चैादस के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि चण्डी चैादस पर मां के पूजन से व्यक्ति को सहस्त्र गुणा पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन मां चण्डी का पूजन करने से हजार अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मां की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। अपनी शरण में आने वाले भक्तों का कल्याण कर देवी मां मनवांछित सिद्धी प्रदान करती है। जिससे व्यक्ति का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। मां चण्डिका का पूजन पुष्प, इत्र, फुलेल आदि द्रव्यों से करने पर व्यक्ति लक्ष्मीवान होता है और मोक्ष को प्राप्त करता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चण्डी देवी ममतामयी व करूणामयी है। जो सदैव अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। पुत्र प्राप्ति की कामना को लेकर लाखों श्रद्धालु हर वर्ष मां चण्डी देवी की शरण देवी की शरण में आते हैं और भक्तों की सूक्ष्म अराधना से ही प्रसन्न होकर मां चण्डी देवी मनवांछित फल प्रदान करती है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त के जन्म जन्मान्तर के पापों का विनाष कर देवी मां उनका उद्धार करती है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि दुष्टों के नाष व भक्तों के कल्याण के लिए ही कलियुग में मां चण्डी देवी नील पर्वत पर साक्षात विराजमान है। अष्ट सिद्धि प्रदान करने वाली मां अपने भक्तों का संरक्षण कर उनकी सभी मनोकामनायें पूर्ण करती है जो दीन दुखी सच्चे मन से मां के दरबार में आ जाता है उसका कल्याण अवष्य ही देवी मां कर उसे सफलता प्रदान करती है। पं0 रमेषचन्द लखेड़ा ने बताया कि सम्पूर्ण नवरात्र विष्व कल्याण की कामना के साथ मां चण्डी देवी मंदिर के प्रागंण में 11 पंडितों के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। मां चण्डी देवी की कृपा से जल्द ही सम्पूर्ण विष्व कोरोना महामारी से मुक्त होगा और समस्त विष्व में सुख समृद्धि व खुशहाली लौटेगी। इस दौरान पं0 रमेषचन्द लखेड़ा, पं0 पंकज रतूड़ी, पं0 नवल किषोर, पं0 प्रवेष चमोली, पं0 राजकुमार मिश्रा, मोहित राठौर, अमित बेलवाल, राजेष, मनोज, विषाल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *