हरिद्वार, 2 अप्रैल। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रों में मां भगवती की आराधना करने से व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है और वह हमेशा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहता है। जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक मां भगवती की शरण में आ जाते हैं। उनका कल्याण अवश्य ही निश्चित होता है। प्रथम नवरात्रि के अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मां भगवती की आराधना करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने विश्व कल्याण की कामना की और श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा की उपासना से सुख संपत्ति और ज्ञान ही नहीं बल्कि कई शक्तियां प्राप्त होती हंै। जिससे जीवन की चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है। वैसे तो हर किसी में हाथ में शक्ति होती है। लेकिन मां दुर्गा यह शक्ति और बढ़ा देती है। इसलिए प्रातः और सांय काल शुद्ध सात्विक मन से मां भगवती के नाम का जाप अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नील पर्वत पर स्थित चंडी देवी मंदिर में मां चंडी देवी स्वयं विराजमान है। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का उद्धार मां चंडी देवी करती हैं। भक्तों की मां के प्रति अटूट श्रद्धा उनका बेड़ा पार लगाती है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां दुर्गा शांति समृद्धि तथा धर्म पर आघात करने वाली राक्षसी शक्तियों का विनाश करती है और अंधकार व अज्ञानता रूपी राक्षसों से रक्षा करने वाली परम कल्याणकारी है। नवरात्र में मां की भक्ति का विशेष महत्व है। जो भक्तों को अमोघ फल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सभ्यता और संस्कार का ज्ञान होना अति आवश्यक है। भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने के लिए सभी को धर्म के प्रति जागृत होना होगा तभी एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान मोहित राठौड़, विशाल कश्यप, मोगली, अवनीश त्रिपाठी, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
मठ मंदिरों के अधिग्रहण को बर्दाश्त नहीं करेगा संत समाज-महंत लोकेश दास
हरिद्वार, 9 नवम्बर। मठ मंदिर मुक्ति आंदोलन को लेकर दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए जगन्नाथ धाम के अध्यक्ष महंत लोकेश दास महाराज ने संत समाज से एकजुट होने का आवाहन किया है। प्रैस को जारी बयान में महंत लोकेश दास महाराज ने कहा […]
भगवत सत्ता में ही जीवन का आनंद है-स्वामी बालकानन्द गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 3 अक्टूबर। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य म.म.स्वाामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि भगवत सत्ता में ही जीवन का आनंद है और श्रीमद्भागवत कथा साक्षात भगवान का स्वरूप है। इसके श्रवण मात्र से भोग एवं मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में आयोजित आॅनलाईन श्रीमद्भावगत […]
मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट ने चार हजार जरूरतमंदों को वितरित की राशन किट
मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है-श्रीमहंत रघुमुनि हरिद्वार, 12 मार्च। मां गंगा गौधाम सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में शुरू किए गए जरूरतमंद परिवारों एवं संतों को राशन वितरण अभियान के अंतर्गत शनिवार को भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण आश्रम मंें श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज, स्वामी नारायण आश्रम के परमाध्यक्ष […]