Dharm

त्रिशूल सेना संगठन ने आयोजित किया गणपति महोत्सव

हरिद्वार 25 सितंबर। त्रिशूल सेना संगठन के पदाधिकारियों ने टिबड़ी स्थित श्री कैला माता मंदिर में गणपति महोत्सव का आयोजन किया। भगवान गजानन की आरती कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सेना के संस्थापक अध्यक्ष दीपक कश्यप ने कहा कि श्रीगणेश भगवान रिद्धि, सिद्धि, बल, बुद्धि के दाता हैं। जिनकी पूजा अर्चना से सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ से पहले भगवान श्री गणेश की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली है जो उन्हें सभी कार्यकर्ताओं के साथ श्रीगणेश की आराधना का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भगवान गजानन भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। विनीत शर्मा एवं सूरज कुमार ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में हर ओर गणेश महोत्सव की धूम है। सभी देवताओं में प्रथम पूजनीय भगवान गजानन करुणा के सागर है। जो अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। इनकी पूजा अर्चना घरों में सुख समृद्धि प्रदान करती है। जिस घर में श्री गणेश का आगमन हो जाता है। वहां सदैव यश और वैभव विराजमान रहता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु भक्त गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान सतर्कता बनाए रखें साथ ही स्वच्छता का विशेष तौर पर ध्यान रखें। मां गंगा की पवित्रता को बनाए रखना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। इस दौरान विनीत शर्मा, अभिषेक गुप्ता, सौरभ कुमार, योगेश पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *