Dharm

भगवान शिव की आराधना को समर्पित है श्रावण मास-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार, 23 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का कल्याण करते हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे श्रावण मास चलने वाली विशेष शिव आराधना के दौरान श्रद्धालुओं को शिव महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। श्रावण में विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करने से प्रत्येक मनोकामना पूरी होती है। जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव के साथ जगत जननी माता पार्वती का पूजन भी करना चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ माता पार्वती भी प्रसन्न होती हैं। शिव और शक्ति की कृपा से भक्त का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। स्वामी अवंतिकानन्द ब्रह्मचारी ने बताया कि लोककल्याण के उद्देश्य से प्रति वर्ष श्रावण मास में होने वाली स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की विशेष शिव साधना के लिए विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान शिव का श्रंग्रार किया जाता है तथा दूध, दही, घी सहित विभिन्न प्रकार द्रव्य व फल आदि भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी रघुवीरानन्द, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, महंत लालबाबा, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी अनुरागी महाराज, पुजारी सुधीर पाण्डे सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *