Dharm

कांवड़ियों की सेवा करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

उद्योगपति तोष जैन ने कांवड़ियों को वितरित किए हैण्ड सेनेटाइजर व दवाईयां

हरिद्वार, 23 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष जैन के साथ कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क हैंड सैनिटाइजर, मास्क और दवाइयां वितरित की। इस दौरान श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रत्येक श्रावण मास में भगवान शिव के गण कावड़िए शिव स्वरूप भेष में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल भरकर लेकर जाते है।ं लंबी दूरी तय कर गर्मी और बरसात के बीच मन में आस्था लिए अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। हम सभी को उनकी सेवा हेतु तत्पर रहना चाहिए। जगह-जगह लंगर इत्यादि लगाकर अपने सामथर््य अनुसार उनका सहयोग करना चाहिए। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण मास में किए गए सेवा के पुनीत कार्य व्यक्ति को भगवान की शरण में पहुंचाते हैं और उसके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। दक्षेश्वर महादेव मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्त की मनोकामना महादेव पूरी कर उसे सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोष कुमार जैन ने कहा कि कावड़ियों की सेवा करने से मन में आनंद की अनुभूति होती है और फल की दृष्टि से भी सेवा का कार्य अति उत्तम माना गया है। इसलिए हरिद्वार आने वाले शिव भक्तों को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान मिल। ऐसी हम सब की कामना है। विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कावड़ मेला समाज को एकता व भाईचारे का संदेश देता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी शिव भक्तों की सेवा कर उन पर पुष्प वर्षा करते हैं। जिससे समाज में सद्भाव का वातावरण बनाता है। संतों का जीवन परोपकार और सेवा को ही समर्पित रहता है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में शिव भक्तों की सेवा का जो अवसर प्राप्त हुआ है। वह सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। इस दौरान मोनिका जैन ने शिवभक्त कांवड़ियों से गंगा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अरिहन्त जैन, सीबी गुप्ता, अमित वालिया, राजेश शर्मा, सोनू, धर्मसिंह, मुकेश, सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *