हरिद्वार, 16 अप्रैल। मां चंडी देवी मंदिर में हवन यज्ञ अनुष्ठान के साथ चैत्र नवरात्र पर्व संपन्न हुआ। इस अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने मां चंडी देवी की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के प्रांगण में स्थित श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का सार बताते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण करती है। मां चंडी देवी शक्ति स्वरूपा और दया एवं करुणा का सागर हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती युगो युगो से नील पर्वत पर विराजमान होकर संसार का कल्याण कर रही हैं। जो दिन दुखी मां के दरबार में आ जाता है। उसका कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। इसलिए मां की आराधना में लीन रहकर अपने जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। महंत रोहित गिरी महाराज ने मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का प्रभाव दोबारा अपना असर दिखा रहा है। इसलिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए ही बाहर निकले और खासकर बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए स्वयं भी मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग अवश्य करें।
Related Articles
सभी के लिए प्रासंगिक है मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन- आचार्य स्वामी गुरूशरणानंद
हरिद्वार, 15 जून। काष्र्णि पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गुरुशरणानंद महाराज ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति के समष्टी रूप का पर्याय बन चुका है। सारी सृष्टि में रमे श्रीराम युग युग से सात्विक रसिक जनों की रस साधना व अध्यात्म प्रिय जनता की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। श्रीराम का […]
श्री शरण ज्योति मां बनी जय मां शरणम मिशन की अध्यक्ष
हरिद्वार में आयोजित बैठक में मिशन की ज्योति माताओं ने सर्व सम्मति से शरण ज्योति मां को चुना अध्यक्ष अखाड़ा परिषद अध्यक्ष सहित संत समाज ने दी शुभकामनाएं महानिर्वाणी अखाड़ा करेगा जय मां मिशन का पूरा सहयोग-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार, 16 नवम्बर। ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामण्डेश्वर उषा माता महाराज एवं उनके परम शिष्य ब्रह्मलीन महामण्डलेश्वर स्वामी महादेव […]
संत समाज करेगा स्वामी कैलाशानंद गिरी को सम्मानित-स्वामी सोमेश्वरनंद गिरी
राकेश वालिया हरिद्वार, 16 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने निंरजनी अखाड़े के नवनियुक्त आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में प्रैस को जारी बयान में म.म.स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी […]