Dharm

संत समाज करेगा स्वामी कैलाशानंद गिरी को सम्मानित-स्वामी सोमेश्वरनंद गिरी

राकेश वालिया

हरिद्वार, 16 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने निंरजनी अखाड़े के नवनियुक्त आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम में प्रैस को जारी बयान में म.म.स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज उच्चकोटि के विद्वान महापुरूष हैं। जिनके नेतृत्व में निंरजनी अखाड़े का मान देश दुनिया में बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज अपने तप व विद्वता के लिए देश दुनिया में जाने जाते हैं। प्रत्येक श्रावण मास में कठिन साधना से वे देश दुनिया के कल्याण की कामना करते हैं। उनके नेतृत्व में युवा पीढ़ी के संतों में ज्ञान का संचार होगा और अखाड़े को नई गति और बल मिलेगा। स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का आभार जताते हुए कहा है कि अखाड़े के आचार्य पद पर सुयोग्य संत की नियुक्ति कर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया है। जल्द ही संत समाज आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी को सम्मानित करेगा। स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान अखाड़े के आचार्य की निुयक्ति होने से अखाड़े की पंरपरांओं का निर्वहन सुचारू रूप से होगा और संपूर्ण कुंभ मेला कुशल आचार्य के नेतृत्व में दिव्य व भव्य रूप से संपन्न होगा। क्योंकि स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को युवा अवस्था में ही सनातन पंरपरांओं और मेले के सफल आयोजन का भी अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *