Dharm

11000 दीप प्रज्वलित कर संतों ने मनायी देव दीपावली

राकेश वालिया


धार्मिक अनुष्ठानों से ही दूर होगा कोरोना-स्वामी अर्जुन पुरी
हरिद्वार, 30 नवम्बर। देव दीपावली के अवसर पर भूपतवाला स्थित तुलसीमानस मंदिर में म.म.स्वामी अर्जुन पुरी महाराज के सानिध्य में संतों ने 11000 हजार दीपक जलाकर देश दुनिया को कोरोना महामारी से मुक्ति की प्रार्थना की। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए म.म.स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने कहा कि संसार की सुख समृद्धि के लिए आज के दिन देवताओं ने दीप जलाकर दीवाली मनायी थी। इसीलिये देवताओं की देव दीवाली पर जनकल्याण की भावना को लेकर संत महापुरूषों ने कोरोना महामारी को दूर भगाने व भक्तों के कल्याण के लिए 11000 हजार दीप जलाकर उनके जीवन में सुख समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की। स्वामी अर्जुन पुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीराम के अयोध्या वापस आने पर दीवाली मनायी गयी थी। उसी प्रकार संतों के सानिध्य में तुलसीमानस मंदिर में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रकल्याण की कामना की। कैलाश पीठाधीश्वर स्वामी संविदानंद महाराज ने कहा कि सभी श्रद्धालु कोरोना को समाप्त करने व सुख समृद्धि की कामना करते हुए मां गंगा में स्नान कर दीपदान अवश्य करें। नियमित रूप से भगवान श्रीराम के नाम का जाप करें। भारत सनातन परम्पराओं को मानने वाला देश है। भारत में जिसने भी धर्म के नाम पर कुठाराघात किया है उसका हमेशा पतन हुआ है। स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि संसार में माता पिता और गुरूजनों की सेवा से बढ़कर और कोई सेवा नहीं है। माता पिता द्वारा दिये गये अच्छे संस्कार मनुष्य को तरक्की की ओर अग्रसर करते हैं। माता पिता और गुरू के बताये मार्ग पर चलने वालों पर ईश्वरीय कृपा हमेशा बनी रहती है। स्वामी प्रबोधानन्द गिरि, स्वामी अभयानन्द महाराज ने कहा कि पूरे भारत में सभी मठ मंदिरों, आश्रमों में देव दीवाली बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन को देवताओं ने भी दीवाली के रूप में मनाया था। इसीलिये इस दिन को देव दीवाली कहते है। आज के दिन जो श्रद्धालु भक्त दीप जलाकर भगवान श्रीराम के नाम का सिमरन करता है। उसका जीवन भव सागर से पार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *