Dharm

साध्वी शक्तिपुरी बनी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर

अखाड़े के संतों ने तिलक चादर ओढ़ाकर किया पट्टाभिषेक  

सनातन परंपरा को आगे बढ़ाएंगी शक्तिपुरी: श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर पद पर साध्वी शक्तिपुरी का पट्टाभिषेक किया गया। पंच परमेश्वर की अध्यक्षता एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में उनका पट्टाभिषेक हुआ। संतों ने तिलक चादर भेंटकर विधि-विधान से निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर नियुक्त किया।
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में आयोजित पट्टाभिषेक समारोह में अध्यक्षता करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि साध्वी शक्तिपुरी विद्वान संत है। वह भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के समाजोत्थान में योगदान करेंगी।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि साध्वी शक्तिपुरी अखाड़े की परंपरा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। महामंडडलेश्वर बनने से धर्म के प्रचार प्रसार में निरंजनी अखाड़े की भूमिका और बड़ी होगी। कहा कि नवनियुक्त महामंडलेश्वर स्वामी अपनी वाणी और उपदेशों से समाज को धर्म के प्रति जागृत कर युवा संतों के प्रेरणा स्त्रोत बनेंगी। श्रीमहंत रामरातन गिरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन समाज को नई दिशा प्रदान कर समरसता का भाव जागृत करना होता है। इस मौके पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के नवनियुक्त महामंडलेश्वर साध्वी शक्तिपुरी ने कहा कि अखाड़े संतों की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, हरिचेनानंद, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत गंगा गिरि, श्रीमहंत राजेंद्र भारती, श्रीमहंत बलबीर पुरी, महंत रविपुरी, श्रीमहंत महेश पुरी, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, आरके शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, ट्रस्टी बिंदु गिरि, ट्रस्टी दिगंबर राजगिरि, श्रीगंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन अध्यक्ष आशीष भैय्या, विकास तिवारी, संजय चतुर्वेदी महंत रमेश गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, विशाल गर्ग, मनोज मंत्री, भोला शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कथा के लिए केवल लेती हैं चांदी का सिक्का
श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि महामंडलेश्वर साध्वी शक्तिपुरी ने एमसीए किया हुआ है। उन्होंने 14 वर्ष सन्यास ले लिया था। पिछले लगातार सात वर्षों से श्रीमद्भागवत कर रही हैं। पूरे देश में 125 कथा कर चुकी हैं। वह केवल कथा करने के लिए सिर्फ चांदी का सिक्का लेती हैं। और जो पैसा मिलता है उसे मंदिर गाय और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए देती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *