Dharm

श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर में किया गया भगवान शिव काभव्य श्रृंगार

भगवान आशुतोष भक्तों पर विशेष कृपा कर उन्हें भवसागर से पार लगाते हैं- स्वामी बलवीर पुरी

हरिद्वार 9 अगस्त। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर को अनेक प्रकार के फूलों से सजाया गया और भव्य श्रृंगार कर विश्व कल्याण के लिए आरती की गई। इस दौरान बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी बलवीर पुरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करने वाले भगवान आशुतोष श्रावण मास में भक्तों पर विशेष कृपा बरसा कर उन्हें भवसागर से पार लगाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है उसका उद्धार निश्चित है। स्वामी बलवीर पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं और प्रत्येक सनातन प्रेमी के हृदय में विराजमान हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि से परिपूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने से भक्तों को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद संयुक्त रूप से प्राप्त होता है। प्रतिदिन प्रातः दो बजे से पांच बजे तक भगवान शिव की आरती की जाती है। जो समस्त विश्व को धार्मिक उर्जा प्रदान करती है उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों द्वारा की गई पूजा अर्चना सृष्टि के कल्याण के लिए होती है। और भगवान भोलेनाथ बहुत ही कृपाल एवं दयालु है जो संपूर्ण श्रावण मास सृष्टि का संचालन कर वातावरण को धार्मिक एवं प्राकृतिक परिवेश से परिपूर्ण कर देते हैं। स्वामी बलवीर पुरी महाराज ने कहा कि महादेव की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी विश्व से समाप्त हुई और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने मंदिर आने वाले श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *