Dharm

चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए महंत बलवीर गिरी ने किया रुद्राभिषेक

चन्द्रयान 3 चांद की सतह पर सफल उतरे पूरे देश की निगाह इस पर है ,संगम नगरी प्रयागराज में मठ बाघम्बरी गद्दी में संतो और बटुकों ने चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए हवन,पूजन और रुद्राभिषेक किया और भगवान से प्रार्थना की। चन्द्रयान 3 चांद पर सफल हो जिससे हमारा देश और ऊंचाइयों को छुए और विश्वगुरु बन सके।मठ के बटुकों ने हाँथ जोड़कर चन्द्रयान3 की सफलता के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की
मठ बाघम्बरी गद्दी में भोर ब्रम्ह मुहूर्त से चल रुद्राभिषेक और हवन चन्द्रयान3 की सफलता के लिए किया जा रहा है मंत्र बोले जा रहे है। सभी बटुक और सन्त हवन कर रहे है। महंत बलवीर गिरी के मुताबिक ये पूजा और हवन चन्द्रयान3 की सफलता के लिए किया जा रहा है भगवान से प्रार्थना की जा रही है ताकि हमारा देश सफलता की ऊंचाइयों को छुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *