हरिद्वार, 29 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है कि श्रावण मास में भगवान शिव की अर्चना करने से धरती पर सभी दुखों का शमन होता है। क्योंकि श्री ब्रह्मा श्री विष्णु इंद्र शिव आदि सभी सावन में पृथ्वी पर ही वास करते हैं और अलग-अलग रूपों में अनेकों प्रकार से शिव आराधना करते हैं। इस माह में की गई शिव पूजा तत्काल शुभ फलदाई होती है। क्योंकि इसके पीछे स्वयं शिव का वरदान होता है। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में शिव आराधना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव की महिमा का महत्व समझाते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव पर बेलपत्र भांग धतूरा आदि अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव मृत्युंजय हैं। इनकी आराधना अकाल मृत्यु के भय से मुक्त करती है और सदैव रोगमुक्त भी रखती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव मोक्ष के अधिष्ठाता हैं। इसलिए मोक्ष की कामना से भी इनकी भक्ति करनी चाहिए। भगवान शिव इतने भोले हैं कि वह सर्वस्व निछावर कर देते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव के दरबार में आ जाता है उसका कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव संपूर्ण स्वरूप है। इसलिए इनकी अराधना जीवन पर्यंत की जाती है। शिव आराधना से व्यक्ति अपने इष्ट के दर्शन पाकर धन्य हो जाता है और उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसलिए शिव आराधना सदैव हितकारी है। दक्षेश्वर महादेव की आराधना से शिव और शक्ति दोनों प्रसन्न होते हैं और इनकी कृपा से दैविक दैहिक और भौतिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसलिए सावन में जब भी समय मिले पूरी आस्था और सात्विकता के साथ शिव आराधना करें। ऐसा करने से व्यक्ति का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Related Articles
जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहन्त विनोद गिरि महाराज ब्रह्मलीन संत समाज में शोक की लहर
विक्की सैनी त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरी-ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी बाबा अमीर गिरि धाम मे ब्रह्मलीन श्रीमहंत विनोद गिरि महाराज को सन्त समाज ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दी भूसमाधि हरिद्वार, 30 जनवरी। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री बाबा अमीर गिरि धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहन्त विनोद गिरि महाराज शुक्रवार […]
ऐतिहासिक होगी श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई- आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 23 फरवरी। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि तीन मार्च को निकलने वाली श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि पेशवाई में संत महापुरूषों के दिव्य दर्शन श्रद्धालु भक्तों को प्राप्त होंगे। कोरोना दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भव्य व दिव्य पेशवाई […]
सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं भगवान शिव-महंत प्रेमदास
विक्की सैनी हरिद्वार, 7 जुलाई। श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। संसार का आदि व अनंत भगवान शिव में ही समाहित है। भगवान शिव की आराधना से मन में प्रेम का अंकुर प्रस्फुटित होता है। जो व्यक्ति का परमात्मा से साक्षात्कार करवाकर […]